भूमि पेडनेकर ने बोल्‍ड ड्रेस में चलाया हॉटनेस का जादू, यूजर्स बोले- मैडम दर्जी को पैसे नहीं दिए थे क्‍या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 12:00 PM IST

Bhumi Pednekar Trolled: जानी मानी अदाकारा भूमि पेडनेकर अपनी नई और बेहद हॉट तस्‍वीरों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इन तस्‍वीरों में यूजर्स ने उनकी ड्रेस का मजाक बनाया है।

भूमि पेडनेकर ने बोल्‍ड ड्रेस में चलाया हॉटनेस का जादू, यूजर्स बोले- मैडम दर्जी को पैसे नहीं दिए थे क्‍या

Bhumi Pednekar Trolled: जानी मानी अदाकारा भूमि पेडनेकर अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। भूमि पेडनेकर ने हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर अपनी कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं जिसमें वह एक बेहद बोल्‍ड और सेक्‍सी आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं। इस तस्‍वीर में उन्‍होंने नीले रंग का आउटफ‍िट पहना है। अपनी इन नई और बेहद हॉट तस्‍वीरों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इन तस्‍वीरों में यूजर्स ने उनकी ड्रेस का मजाक बनाया है।

भूमि पेडनेकर का मजाक बनाते हुए एक यूजर ने ल‍िखा- मैडम दर्जी को पैसे नहीं दिए थे क्‍या, वहीं एक यूजर ने लिखा- जितने कपड़े पहने हैं उसकी भी जरूरत क्‍या थी। हालांकि बाकी यूजर्स ने भूमि पेडनेकर के लुक और अंदाज की तारीफ की है। यूजर्स उनसे प्‍यार का इजहार कर रहे हैं और उनके लिए हॉट, बोल्‍ड और सेक्‍सी जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल कर रहे हैं।  

इंस्‍टाग्राम पर गर्माहट पैदा करने वाली अदाकारा भूमि पेडनेकर ने हॉट फोटोशूट (Bhumi Pednekar Hot Photoshoot) शेयर किया है। भूमि पेडनेकर के इस अंदाज को देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं और फैंस उनके फोटो पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। बता दें कि भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। खासकर इंस्‍टाग्राम पर उनकी जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। उन्‍हें यहां 64 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने फैंस के आए दिन वह दिलकश तस्‍वीरें साझा करती रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर अब बधाई हो के सीक्वल बधाई दो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। भूमि ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वह गोविंदा नाम मेरा, रक्षा बंधन, द लेडी किलर जैसी फ‍िल्‍मों में भी लीड रोल निभाएंगी।

End of Article