Doctor G: आयुष्‍मान खुराना से पहले कार्तिक आर्यन को ऑफर हुई थी ‘डॉक्‍टर जी’, इस वजह से नहीं बनी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2020, 09:06 AM IST

Doctor G: आयुष्‍मान खुराना से पहले डॉक्‍टर जी फिल्‍म कार्तिक आर्यन को पिछले साल की शुरूआत में ऑफर हुई थी।

Doctor G: आयुष्‍मान खुराना से पहले कार्तिक आर्यन को ऑफर हुई थी ‘डॉक्‍टर जी’, इस वजह से नहीं बनी बात

बॉलीवुड में अलग तरह के किरदार निभाने के ल‍िए पहचाने जाने वाले एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना डॉक्‍टर जी बनकर पर्दे पर आने वाले हैं। जंगली प‍िक्‍चर्स के साथ यह आयुष्‍मान खुराना की तीसरी फ‍िल्‍म है जिसकी घोषणा हाल ही में हुई है। इससे पहले वह जंगली पिक्चर्स के साथ उन्‍होंने 'बरेली की बर्फी' और 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। आयुष्‍मान खुराना डॉक्‍टर का रोल निभाने के लिए खासा उत्‍साहित हैं और वह कह चुके हैं कि इसकी कहानी से उन्‍हें प्‍यार हो गया था। 

आपको बता दें कि आयुष्‍मान खुराना से पहले यह फिल्‍म कार्तिक आर्यन को पिछले साल की शुरूआत में ऑफर हुई थी। दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन के पास डेट्स नहीं थीं क्‍योंकि वह अपनी तारीखें ‘दोस्‍ताना2’, ‘भूल भुलैया2’ और फिर ‘धमाका’ को दे चुके थे। ऐसे में वो न चाहते हुए भी ‘डॉक्‍टर जी’ के साथ नहीं जुड़ सके। इसके बाद आयुष्‍मान खुराना को इस फ‍िल्‍म के लिए फाइनल किया गया। 

इस फिल्म का डायरेक्शन अनुभूति कश्यप करेंगी और इसकी कहानी कैंपस कॉमिडी-ड्रामा है। सौरभ भारत और व‍िशाल ने इस कहानी को लिखा है। इस फ‍िल्‍म का पहले टायटिल ‘स्‍त्री रोग विभाग’ था। पहले कहानी भी पुणे में सेट थी लेकिन अब इसका मेन लीड डॉक्‍टर लखनऊ या भोपाल का होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह फ‍िल्‍म एक मेल गायनोकॉलोजिस्ट के इर्द गिर्द घूमती है। 

आयुष्‍मान के अपोजिट किस अदाकारा को मौका

फिल्‍म में आयुष्‍मान खुराना के अपोजिट किस अदाकारा को जगह मिलेगी, फ‍िलहाल इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन चर्चा है कि सुपर 30 में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आने वाली मृणाल ठाकुर को इस फ‍िल्‍म में मौका मिल सकता है। मृणाल ही कार्तिक के साथ ‘धमाका’ और शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' आने वाली है। इस फ‍िल्‍म में शेफाली शाह को भी कास्ट किया गया है। ‘देल्‍ही क्राइम’ की पॉपुलैरिटी के चलते चुना गया है।

End of Article