KL Rahul के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड आथ‍िया शेट्टी ने ऐसे किया Wish, इंस्‍टाग्राम पर फोटो के साथ लिखी खास बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2020, 02:17 PM IST

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। केएल राहुल का आज (18 अप्रैल) जन्‍मदिन है और इस मौके पर उन्‍होंने खास तरह से उन्‍हें विश किया है।

KL Rahul के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड आथ‍िया शेट्टी ने ऐसे किया Wish, इंस्‍टाग्राम पर फोटो के साथ लिखी खास बात

Athiya Shetty special wish to KL Rahul: सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। केएल राहुल का आज (18 अप्रैल) जन्‍मदिन है और इस मौके पर उन्‍होंने खास तरह से उन्‍हें विश किया है। आथिया ने एक तस्‍वीर पोस्‍ट की है जिसमें वह राहुल के कंधे पर हाथ और अपना चेहरा रखकर हंस रही हैं, वहीं राहुल मुस्‍कुरा रहे हैं। यह सेल्‍फी राहुल ने ही खींची है। 

आथ‍िया शेट्टी ने यह सेल्‍फी पोस्‍ट करते हुए लिखा है- हैप्‍पी बर्थडे, माई पर्सन। इंस्‍टाग्राम पर आथ‍िया को 23 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि उनकी यह तस्‍वीर आते ही वायरल हो गई है। 40 मिनट में इस तस्‍वीर को 92 हजार लोगों ने लाइक किया जबकि तमाम लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। कमेंट करने वालों में तमाम सितारे भी शामिल हैं। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में मुताबिक आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को फरवरी 2019 से डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर सीरियस है। राहुल और आथिया अक्‍सर एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं। दोनों की तस्‍वीरें कई बार सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। हालांकि राहुल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान से भी जुड़ा था। 

बता दें कि आथिया शेट्टी ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बाद में आथिया फिल्म मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर में भी नजर आईं। आथिया शेट्टी फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

आथिया के बर्थडे पर राहुल ने भी किया था विश
बीते साल नवंबर में आथिया शेट्टी के बर्थडे पर राहुल ने आथिया के साथ एक कैंडिड फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। राहुल के ये फोटो शेयर करने के बाद आथिया ने इसी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था और इसके साथ उन्होंने कई दिल वाले इमोजी बनाए थे। 

End of Article