Tridha Choudhary:जानिए कौन हैं आश्रम 2 में बोल्ड सीन करने वाली एक्ट्रेस, वरुण धवन के साथ करना चाहती हैं रोमांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2020, 10:09 AM IST

Aashram 2 Actress Tridha Choudhary: आश्रम 2 की एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन दिए हैं। त्रिधा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज शेयर की है।

Tridha Choudhary:जानिए कौन हैं आश्रम 2 में बोल्ड सीन करने वाली एक्ट्रेस, वरुण धवन के साथ करना चाहती हैं रोमांस

मुंबई. MX प्लेयर की वेब सीरीज आश्रम काफी पॉपुलर हो रही है। सीजन 2 में बबीता का किरदार निाने वाली त्रिधा चौधरी खास सुर्खियों बटोर रही हैं। त्रिधा ने इस वेब सीरीज में कई बोल्ड सीन दिए हैं।  

त्रिधा चौधरी ने 22 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। त्रिधा पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में बंगाली फिल्म मिशौर रोहोस्यो से की थी। 

त्रिधा ने साल 2016 में स्टार प्लस के शो दहलीज से अपना टीवी डेब्यू किया था। त्रिधा रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म शमशेरा में भी नजर आने वाली हैं। आश्रम से पहले अमेजन प्राइम की वेब सीरीज बैंडिश बैंडिट में काम कर चुकी हैं।
     


सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव 
नवभारत टाइम्स से बातचीत में त्रिधा ने कहा था कि वो वरुण धवन की दीवानी हैं और वरुण धवन के साथ रोमांस करना चाहती हैं। आश्रम की एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने वरुण धवन को इंस्टाग्राम में मैसेज भी भेजा है। 

त्रिधा सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर कई बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 

बोल्ड सीन पर कही ये बात 
त्र‍िधा ने बोल्ड सीन पर कहा कि कई लोगों ऐसा सोचते हैं कि जब यह सीन शूट होता है तो जो पर्दे पर हो रहा है, वैसा सच में हुआ होगा। जबकि ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं होता है।

आश्रम पर हो रहे विवाद पर एक्ट्रेस ने कहा कि कोई पार्टी तय नहीं कर सकती Aashram 2 रिलीज होगी या नहीं। आश्रम में बॉबी देओल लीड रोल में हैं। इसके अलावा अध्ययन सुमन, अनुप्रिया गोयनका अनुरीता झा, हुकुम सिंह भी हैं।

End of Article