IPL 2022 नीलामी में सुहाना खान के साथ पहुंचे आर्यन खान, जूही चावला की बेटी जान्हवी के साथ फोटो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 12:38 PM IST

Aryan Khan in IPL 2022 Auction: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने जमानत मिलने के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट अटेंड किया। आईपीएल 2022 नीलामी में आर्यन अपनी बहन सुहाना के साथ नजर आए।

IPL 2022 नीलामी में सुहाना खान के साथ पहुंचे आर्यन खान, जूही चावला की बेटी जान्हवी के साथ फोटो वायरल

Aryan Khan IPL Auction 2022. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में जमानत पर हैं। इसके बाद से ही दोनों मीडिया और लाइमलाइट से दूर हैं। अब जेल से निकलने के बाद आर्यन खान पहली बार पब्लिक इवेंट में नजर आए। आइपीएल 2022 की नीलामी से पहले आर्यन खान अपनी बहन सुहाना खान के साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल हो रही है। 

आईपीएल 2022 (IPL 2022 Auction) की नीलामी में आर्यन खान (Aryan Khan) ने पहली पब्लिक अपीरियंस दी है। इवेंट में वह अपने पिता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नीलामी से पहले आर्यन खान और उनकी बहन सुहाना खान ने आईपीएल ब्रीफिंग इवेंट अटेंड किया। आर्यन खान और उनकी बहन सुहाना रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ और कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी के साथ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Image

जान्हवी मेहता भी मौजूद
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में केकेआर की टेबल पर आर्यन, सुहाना (Suhana Khan), जूही चावला की बेटी जान्हवी मेहता (Janhvi Mehta), टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण, ए.आर.श्रीकांत और अन्य लोग भी नजर आए थे। आपको बता दें कि साल 2021 आईपीएल नीलामी में भी जूही चावला की बेटी जान्हवी के साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर आर्यन और जान्हवी की फोटोज वायरल हुई थी। आर्यन खान इसके अलावा कई मौकों पर स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को चीयर करते नजर आ चुके हैं।     

Image

ड्रग्स केस में मिली थी राहत
आर्यन खान को बीते साल नवंबर में बंबई हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद हर शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस में हाजिरी के लिए पेश होना पड़ता था। 

Aryan Khan and 7 others in judicial custody, bail hearing today | Hindi  Movie News - Times of India

हाईकोर्ट ने इसमें आर्यन खान को राहत देते हुए कहा था कि जब भी मामले की जांच कर रही दिल्ली एसआईटी आर्यन खान को समन करेगी, तो उन्हें पूछताछ के लिए पेश होना होगा। वहीं अगर आर्यन खान मुंबई छोड़ना चाहते हैं तो जांच अधिकारियों को इसकी सूचना देनी होगी।

End of Article