घर में खून से लथपथ मिला था Arya Banerjee का शव, जांच में मर्डर की बात नहीं आई सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2020, 10:18 AM IST

Arya Banerjee Death: द डर्टी पिक्चर, लव सेक्स और धोखा जैसी फ‍िल्‍मों की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद हुआ था। उनकी ऑटोप्सी में पुलिस ने मर्डर की बात से इनकार क‍िया है।

घर में खून से लथपथ मिला था Arya Banerjee का शव, जांच में मर्डर की बात नहीं आई सामने

Arya Banerjee Death: द डर्टी पिक्चर, लव सेक्स और धोखा जैसी फ‍िल्‍मों की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद हुआ था। कोलकाता में उनका शव खूब से लथपथ अवस्‍था में मिला था जिसके बाद उनकी हत्‍या होने की बात उठ रही थी। हालांकि उनकी ऑटोप्सी में पुलिस ने मर्डर की बात से इनकार क‍िया है। पुलिस का कहना है कि जांच में मर्डर होने के तथ्‍य नहीं मिले जबकि उनके शरीर में शराब की अधिकता पाई गई। संभव है कि कार्डिएक अरेस्‍ट से उनका निधन हो गया।

आर्या बनर्जी का पोस्‍टमार्टम करने वाले डॉक्‍टर ने बताया कि उनके पेट में दो लीटर शराब पाई गई। पुलिस को आर्या बनर्जी के घर में कई शराब की बोतलें और खून लगे टिश्यू पेपर मिले थे। ऑटोप्सी रिपोर्ट में बताया गया है कि वह बीमार थीं और कार्डियक प्रॉब्लम और नेफ्रोटिक सिंड्रोम से जूझ रही थीं। डॉक्टर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को कार्डियक अटैक हुआ होगा, जिसकी वजह से उन्‍होंने चलने की कोशिश की होगी और वह गिर गई होंगी। वह मुंह के बल गिरी होंगी तो उन्‍हें चोट लगने पर खूब निकला।''

बता दें कि आर्या का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित उनके फ्लैट में खून से लथपथ मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नौकरानी ने आर्या को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। नौकरानी ने शक होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर दाखिल हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्या की नाक से खून बह रहा था और उन्होंने उल्टी की थी। 

आर्या की नौकरानी ने बताया है कि एक्ट्रेस ज्यादातर अकेले ही रहा करती थीं। आर्या बनर्जी का असली नाम देवदत्ता बनर्जी है। वह मशहूर सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी हैं। आर्या ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में मॉडलिंग असाइनमेंट से की थी। बॉलीवुड में फिल्म लव सेक्स और धोखा से डेब्यू किया था।

End of Article