मलाइका अरोड़ा की पहली शादी और बच्चे पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'वह बीता हुआ कल'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2021, 11:53 AM IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशिनशिप पिछले कई साल से सुर्खियों में हैं। उम्र के फासले के कारण अर्जुन कपूर को कई बार ट्रोल किया जाता है। जानिए रिश्ते पर क्या कहा अर्जुन कपूर ने....

मलाइका अरोड़ा की पहली शादी और बच्चे पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'वह बीता हुआ कल'

मुंबई.अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई साल से रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन और मलाइका के बीच उम्रे के फासले को लेकर कई बार ट्रोल किया गया है। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की पहली शादी, बच्चे और अतीत पर अपनी राय रखी है। 

फिल्म कंपैनियन को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा,‘मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए।' 

अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, 'वह एक बीता हुआ कल है... और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।' 

FIVE times Malaika Arora and Arjun Kapoor opened up about their  relationship | The Times of India

बनानी होगी एक सीमा
अर्जुन कहते हैं कि ‘मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक सीमा रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा बनानी होगी।'

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा अरहान  भी हैं। तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रेनिया के साथ रिलेशन में हैं। 

Arjun Kapoor finally breaks silence on his wedding with Malaika Arora -  News | Khaleej Times

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्‍द ही मोहित सूरी की फ‍िल्‍म एक विलेन 2 में नजर आएंगे। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी हैं। 

अर्जुन कपूर ने कहा, ‘‘मैं उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखूंगा। एक सीक्वेल करना, एक फ्रेंचाईज़ी करना और साथी कलाकारों के साथ काम करना एक बहुत बड़ा अवसर है। एक डायरेक्टर के नाते वो जॉन, मुझे, तारा, दिशा को साथ लेकर आए और साथ ही बेहतरीन संगीत भी लाए हैं।’’

End of Article