अर्जुन कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट निकला पॉजिटिव, डॉक्टर्स ने किया होम क्वारंटाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2020, 03:04 PM IST

Arjun Kapoor Corona positive: अर्जुन कपूर ने रविवार को बताया कि उन्हें कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फैन्स को कोविड-19 टेस्ट की जानकारी दी...

अर्जुन कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट निकला पॉजिटिव, डॉक्टर्स ने किया होम क्वारंटाइन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को कोरोना हो गया है। खुद अर्जुन कपूर ने रविवार को बताया कि उन्हें कोरोना वायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर अपने फैन्स को कोविड-19 टेस्ट के बारे में जानकारी दी है।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, 'आप सभी को सूचित करना मेरा कर्तव्य है कि मुझे कोरोना वायरस परीक्षण में सकारात्मक पाया गया है। मैं पहले से ठीक महसूस कर रहा हूं और बेहतर सिमटर्म हैं। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत खुद को घर पर आइलोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन ही रहूंगा।'

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, 'मैं आपके समर्थन के लिए पहले से धन्यवाद देता हूं और आने वाले दिनों में आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करता रहूंगा। फिलहाल एक असाधारण और अभूतपूर्व समय हैं। मुझे विश्वास है कि मानवता इस वायरस को हराकर आगे आएगी। बहुत सारा प्यार... अर्जुन।'

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अर्जुन की फिल्म संदीप और पिंकी फरार 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन के साथ एक बार फिर परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। चर्चा ये भी है कि इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।

हाल ही में यह भी घोषणा की गई थी कि अर्जुन कपूर अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस का हिस्सा होंगे। इसी के साथ अर्जुन के पास जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर एक अनटाइटल लव स्टोरी जॉनर वाली फिल्म भी पाइपलाइन में है। इस क्रॉस-बॉर्डर थीम लव स्टोरी वाली फिल्म का निर्माता फर्स्ट लुक भी जारी कर चुके हैं। 

End of Article