Throwback: अर्पिता खान से ब्रेकअप के बाद छलका था अर्जुन कपूर का दर्द, बताया सलमान खान से कैसे थे रिश्ते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2020, 06:15 AM IST

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन एक वक्त सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं। जानिए ब्रेकअप के बाद क्या बोले थे अर्जुन कपूर...

Throwback: अर्पिता खान से ब्रेकअप के बाद छलका था अर्जुन कपूर का दर्द, बताया सलमान खान से कैसे थे रिश्ते


मुंबई. अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। अर्जुन कपूर बोनी कपूर और उनकी पहली वाइफ मोना कपूर शौरी के बेटे हैं। अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म इश्कजादे से की थी। अर्जुन इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, एक वक्त वह सलमान खान की बहन अर्पिता को भी डेट कर चुके हैं। 

अर्जुन कपूर और अर्पिता का रिलेशनशिप दो साल तक चला था। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रिलेशनशिप, ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की थी। अर्जुन ने कहा था- मेरा पहला और केवल सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ रहा था।'
  
बकौल अर्जुन कपूर- 'मैं उस वक्त 18 साल का था और सलमान भाई के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में काम कर रहा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारा रिलेशनशिप शुरू हुआ। मैं सलमान भाई से डरता था। मैं डरा हुआ था तो मैंने उन्हें और पूरे परिवार को जाकर सब बता दिया।'

इस वजह से हुआ था ब्रेकअप 
अर्जुन कपूर ने अर्पिता के साथ ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा- ' मेरा वजन 140 किलो था। मैं निखिल आडवाणी की फिल्म सलाम-ए-इश्क में उन्हें असिस्ट कर रहा था। मेरी एक गर्लफ्रेंड थी। मुझे लगा मेरी जिंदगी सही दिशा में जा रही है,लेकिन एक दिन अचानक उसने ब्रेकअप कर लिया। मैं अपने भविष्य को लेकर काफी असमंजस में पड़ गया था। ' 

अर्जुन कहते हैं- ' सलमान खान इस रिलेशनशिप में मेरी ही तरफदारी करते थे। ब्रेकअप के बाद भी मैं सलमान खान के साथ घूमता था। वह मेरे दोस्त थे, मेरे पिता समान था। उस वक्त मेरे लिए सब थे। वह मेरे बड़े भाई जैसे थे। उन्होंने मुझे एहसास दिलाया कि बड़ा भाई होना क्यों जरूरी है।'

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म पानीपत में नजर आए थे। इसके बाद वह अब फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा है। 

संदीप और पिंकी फरार मार्च में रिलीज होने वाली थीं। हालांकि, लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है। इसके अलावा अर्जुन कपूर रकुल प्रीत सिंह के साथ भी फिल्म में काम करने वाले हैं। फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है।
 

End of Article