2022 में फरहान अख्तर क्या शिबानी दांडेकर को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया? शादी को लेकर क्या हैं इस कपल के प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 10:11 PM IST

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding: फैंस लंबे समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इन‌ दोनों के वेडिंग प्लान को लेकर एक अपडेट मिला है।

2022 में फरहान अख्तर क्या शिबानी दांडेकर को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया? शादी को लेकर क्या हैं इस कपल के प्लान
Photo Credit: Instagram

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding Plans: बाॅलीवुड इंडस्ट्री के टॉप कपल्स में से एक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) हैं। पिछले कई सालों से इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई अफवाहें उड़ती आई हैं। फैंस लंबे समय से इन दोनों के शादी का इंतजार कर रहे हैं। कई इवेंट्स में इन दोनों सेलिब्रिटीज को एक साथ देखा गया है। ऐसे में हाल ही में खबर आई है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर वर्ष 2022 में शादी करने के लिए तैयार हैं। ‌कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी के दौरान यह दोनों सात फेरे लेंगे। ‌इन दोनों की शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

क्या वर्ष 2022 में शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर?

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए एक सोर्स ने बताया कि फरहान और शिबानी वर्ष 2022 में मार्च के महीने में शादी कर सकते हैं। ये दोनों सितारे मार्च 2022 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में धीरे-धीरे कोरोना का कहर बढ़ रहा है, ऐसे में यह दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखने की कोशिश कर रहे हैं। शादी में फरहान और शिबानी के परिजन और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सूत्र ने बताया कि इन दोनों ने अपनी शादी के लिए एक फाइव स्टार होटल बुक कर लिया है। इसके साथ इन दोनों ने सब्यसाची के कपड़े भी शादी के लिए चुन लिए हैं।

तकरीबन 3 सालों से फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर, सोशल मीडिया पर यह दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फैंस लंबे समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को एक साथ देखना चाहते थे। शिबानी दांडेकर से पहले फरहान अख्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। अधुना भबानी से फरहान अख्तर की 2 बेटियां हैं। 

End of Article