बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। जॉर्जिया इन दिनों दुबई में एक गाने की शूटिंग कर रही हैं और वहां काफी बिजी हैं। इस बीच अरबाज ने उन्हें सरप्राइज देने के लिए दुबई पहुंच गए।
जॉर्जिया नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में शूटिंग के लिए दुबई रवाना हुई थीं और अपने परिवार को याद कर रही थीं ऐसे में उन्हें सरप्राइज देने के लिए अरबाज दुबई पहुंच गए और अब दोनों साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। मालूम हो कि लॉकडाउन में अरबाज और जॉर्जिया साथ ही रहे थे और इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन में उनके रिश्ते पर ज्यादा असर नहीं पड़ा क्योंकि दोनों पहले ही साथ में काफी वक्त बिता चुके हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं जॉर्जिया एंड्रियानी
जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं जिनमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने बीच के किनारे प्रिंटेड बिकिनी पहने अपनी फोटोज पोस्ट की थीं जो उनके फैंस को काफी पसंद आईं।



अरबाज संग शेयर किया था वीडियो
मालूम हो कि जॉर्जिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं। अगर उनकी और अरबाज के रिश्ते की बात करें तो वो खुलकर इस बारे में बात कर चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अरबाज की शेविंग करते नजर आ रही थीं। उनका यह वीडियो फैंस समेत सेलेब्स को काफी पसंद आया था।




अरबाज से शादी पर की थी बात
जॉर्जिया ने ईटाइम्स से बातचीत में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी और बताया थी कि अपनी शादी की खबरों से वो परेशान नहीं होतीं। जॉर्जिया ने कहा था, 'इंडस्ट्री के किसी मशहूर शख्स के साथ रिलेशनशिप में होने पर ऐसी अफवाह सामने आती है। जब आप किसी ऐसे शख्स को डेट करना शुरू करते हैं जो बहुत मशहूर है तो आपको उस फेम की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।' इसके साथ ही जॉर्जिया ने कहा कि वो खुश हैं।
एक बेटे के पिता हैं अरबाज
मालूम हो कि अरबाज ने साल 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और दोनों का एक बेटा अरहान भी है जिसका जन्म साल 2002 में हुआ। शादी के करीब 18 साल बाद मार्च 2016 में दोनों यह जानकारी दी कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। इसके बाद 11 मई 2017 को उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2018 से अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

