18 साल बाद टूटी थी अरबाज खान की शादी, तलाक से एक रात पहले परिवार ने मलाइका अरोड़ा से पूछा था ये सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2020, 06:43 AM IST

Arbaaz Khan Birthday: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने शादी के 18 साल बाद लिया था तलाक। अलग होने की बात पर परिवार ने पूछा था ये सवाल।

18 साल बाद टूटी थी अरबाज खान की शादी, तलाक से एक रात पहले परिवार ने मलाइका अरोड़ा से पूछा था ये सवाल

बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान का आज जन्मदिन है और वो 53 साल के हो गए हैं। अरबाज का जन्म 4 अगस्त 1967 को स्क्रीन राइटर सलीम खान के घर हुआ था। अरबाज खान ने बॉलीवुड के साथ- साथ उर्दू, तेलेगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। 

अरबाज खान ने साल 1996 में फिल्म दरार से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला थीं। इस फिल्म के लिए अरबाज खान को फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड जीता था। इसके बाद वो कई मल्टी स्टारर फिल्मों में नजर आए जिसमें प्यार किया तो डरना क्या, गर्व: प्राइड एंड ऑनर, हलचल, मालामाल वीकली, भागमभाग, शूटआउट एट लोखंडवाला, जाने तू या जाने ना और दबंग जैसी फिल्मों में नजर आए। 

शादी के 18 साल बाद तलाक

अरबाज खान ने साल 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। साल 2002 में दोनों के बेटे अरहान का जन्म हुआ, लेकिन शादी के करीब 18 साल बाद 28 मार्च 2016 को उन्होंने फैंस को यह जानकारी दी कि वो अलग हो रहे हैं। असके बाद 11 मई 2017 को दोनों का तलाक हो गया। मलाइका ने करीना कपूर खान के रेडियो शो में बताया था कि उनके तलाक पर परिवार का क्या रिएक्शन था। मलाइका ने कहा था, 'मुझे लगता है कि पहली यही राय है कि मत करना। कोई आपको नहीं कहेगा कि हां हां जाइए, करिए। कोई भी यही कहता है कि आप सोच समझकर ही फैसला लेना।'

तलाक से एक रात पहले पूछा था ये सवाल

मलाइका ने शो में बताया था कि तलाक से एक रात पहले परिवार ने उनसे क्या सवाल पूछा था, 'क्या तुम इस बारे में श्योर हो? क्या तुम्हें अपने पैसले पर 100 प्रतिशत यकीन है?' मलाइका ने कहा था कि उनसे यही बात पूछी जाती थी। एक्ट्रेस ने कहा कि जो लोग आपकी चिंता करते हैं वो ये बात पूछते ही हैं। मालूम हो कि दोनों के अलग होने के बाद यह खबरें आईं थीं कि मलाइका ने अरबाज से एलीमनी के रूप में 10-15 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

मालूम हो कि अलग होने के बाद अरबाज और मलाइका दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। जहां अरबाज इन दिनों इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं तो वहीं मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

End of Article