शादी के 7 साल बाद पिता बनने वाले हैं अपारशक्ति खुराना, पत्नी की तस्वीर के साथ लिखा मजेदार कैप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2021, 07:43 AM IST

Aparshakti khurana and wife pregnancy announcement: बॉलीवुड एक्‍टर अपारशक्ति खुराना के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के सात साल बाद वह पिता बनने वाले हैं। खुद अपारशक्ति ने इस बात की जानकारी दी है।

शादी के 7 साल बाद पिता बनने वाले हैं अपारशक्ति खुराना, पत्नी की तस्वीर के साथ लिखा मजेदार कैप्शन

Aparshakti khurana and wife pregnancy announcement: बॉलीवुड एक्‍टर अपारशक्ति खुराना के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के सात साल बाद वह पिता बनने वाले हैं। खुद अपारशक्ति ने इस बात की जानकारी दी है। अपारशक्ति की वाइफ प्रेग्‍नेंट हैं और उन्‍होंने खुद पत्‍नी के साथ मोनोक्रोम तस्‍वीर साझा की हैं जिसमें वह बेबी बंप चूमते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

अपारशक्ति ने तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन दिया है। ये शानदार कैप्शन सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। उन्होंने हिन्दी में लिखा- ‘लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं।‘ इस खुशखबरी के साथ एक्टर ने बताना चाहा है कि लॉकडाउन में उन्होंने फैमिली प्लॉनिंग को क्यों चुना। 

सितारों ने दी बधाई 

इस खुशखबरी के बाद स्वरा भास्कर, कार्तिक आर्यन, सुनील ग्रोवर और हुमा कुरैशी सहित अन्य सितारों ने दोनों को बधाई दी। अभिनेता सनी सिंह ने लिखा- ‘बधाई मेरे भाई। तुम दोनों को ढेर सारा प्यार।‘ गायिका जोनिता गांधी ने इमोजी के जरिए खुशी जाहिर की। शिल्पा राव लिखती हैं- ‘बधाई।‘ आदित्य सील कहते हैं कि ‘क्या बात है पाजी बधाई।‘

बता दें कि आमिर खान की फ‍िल्‍म दंगल से डेब्‍यू करने वाले अपारशक्ति आज जाना पहचाना नाम हैं। वह बद्रीनाथ की दुल्हानिया, स्त्री, लुका छुपी और बाला सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। बॉलीवुड डेब्‍यू से पहले ही साल 2014 में अपारशक्ति ने आकृति आहूजा से शादी कर ली थी। आकृति आहूजा और अपारशक्ति की मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। 

End of Article