Payal Ghosh के आरोपों पर Anurag Kashyap की सफाई-'ना तो कभी करता हूं, न बर्दाश्त करता हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2020, 08:04 AM IST

एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट कर डायरेक्टर और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट कर अपनी सफाई दी है।

Payal Ghosh के आरोपों पर Anurag Kashyap की सफाई-'ना तो कभी करता हूं, न बर्दाश्त करता हूं'

मुंबई. फिल्ममेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। अब अनुराग कश्यप ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपना बचाव किया है। उन्होंने दावा किया है कि- 'मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पर बर्दाश्त करता हूं।'

अनुराग कश्यप ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 'क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

अनुराग अपने अगले ट्वीट में लिखते हैं- 'मुझपे आरोप लगाते-लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है , वो भी कबूलता हूं।' 

Anurag Kashyap

नहीं करता हूं बर्दाश्त 
अनुराग अपने तीसरे ट्वीट में लिखते हैं- 'चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों। या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है , या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं , या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस , अकेले में या जनता के बीच।

बकौल अनुराग कश्यप- 'मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पे बर्दाश्त करता हूं। बाकी जो भी होता है देखते हैं। आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाकी आपको बस दुआ और प्यार।'

Anurag Kashyap

कराया जा रहा है चुप
अनुराग कश्यप ने आरोप लगाया है कि उन्हें चुप कराया जा रहा है। अनुराग ने लिखा-'अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है । बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहां- कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं। इंतेजार है।'

Anurag Kashyap

Payal Ghosh

पायल घोष ने पीएम मोदी को टैग कर लिखा था- 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की है। नरेंद्र मोदी जी प्लीज इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। मैं जानती हूं कि मुझे नुकसान पहुंचाया जा सकता है। मेरे सुरक्षा खतरे में हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए।'

End of Article