अन्नू कपूर ने किया खुलासा, इस सुपरहिट फिल्म के लिए राज कपूर ने ली थी 1 रुपये फीस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2019, 10:48 PM IST

एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि ब्लॉकबस्टर फिल्म तीसरी कसम के लिए राज कपूर ने केवल एक रुपये फीस ली थी।

अन्नू कपूर ने किया खुलासा, इस सुपरहिट फिल्म के लिए राज कपूर ने ली थी 1 रुपये फीस

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक अन्नू कपूर हाल ही में फिल्म ड्रीम गर्ल में नजर आए। आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म में अन्नू कपूर ने उनके (आयुष्मान)  पिता का रोल निभाया था और उनके रोल को काफी पसंद किया गया। 

अन्नू कपूर हाल ही में सिंगिग रिएलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में गेस्ट जज के तौर पर पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत एक्टर राज कपूर से जुड़ी एक खास बात बताई। दरअसल एक कंटेस्टेंट ने यहां मशहूर गाना 'पान खाए संईयां हमारो' गाया जो कि फिल्म तीसरी कसम का है। साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म में एक्टर राज कपूर और वहीदा रहमान लीड रोल में थीं। 

अन्नू कपूर ने शो में फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि तीसरी आंख में काम करने के लिए राज कपूर ने केवल 1 रुपये फीस ली थी। उन्होंने बताया, 'फिल्म तीसरी आंख के प्रोड्यूसर शैलेंद्र जी ने ही फिल्म के सभी गाने लिखे थे। और राज कपूर जी ने फिल्म में काम करने के लिए एक रुपये फीस ली थी जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।' 

नौटंकी से की थी करियर की शुरुआत

शो में अन्नू कपूर ने बताया कि वो गरीब परिवार से आते हैं। उन्होंने बताया, 'मैंने मजबूरी में नौटंकी से अपने करियर की शुरुआत की थी क्योंकि मैं एक ऐसे परिवार से आता हूं जो पैसों के मामले ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं थी। क्योंकि मेरे पिता के पास ज्यादा पैसे नहीं थे इसलिए मैं आईएएस नहीं कर सका।' मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था इसलिए मैंने एक्टिंग को अपना करियर चुना और लैला मजनू और हरीशचंद्र जैसी नौटंकी से अपने करियर की शुरुआत की। 

End of Article