Annu Kapoor Birthday: कभी चाय बेचकर अन्नू कपूर ने किया था गुजारा, मां से नाराज होकर छोड़ दिया था घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2020, 09:00 AM IST

Annu Kapoor Birthday: बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर अन्नू कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर हैं। अनिल कपूर से अन्नू कपूर बदलने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। जानिए अन्नू कपूर के Facts...

Annu Kapoor Birthday: कभी चाय बेचकर अन्नू कपूर ने किया था गुजारा, मां से नाराज होकर छोड़ दिया था घर

मुंबई. लीक से हटकर फिल्में और रोल के लिए पॉपुलर एक्टर,होस्ट अन्नू कपूर का 20 फरवरी को जन्मदिन है। अन्नू कपूर का बचपन  बेहद गरीबी में गुजरा था। अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर है। अन्नू कपूर के नाम बदलने के पीछे भी एक मजेदार किस्सा है। 

अन्नू कपूर और अनिल कपूर ने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म में काम किया। इसमें अन्नू कपूर को केवल चार डायलॉग बोलने थे। इसके लिए उन्हें चार हजार रुपए मिले थे। हालांकि, उन्हें गलती से अनिल कपूर का 10 हजार रुपए का चेक मिल गया। 

अनिल कपूर को बाद में चार हजार का चेक मिला। बाद में जब अनिल कपूर बोनी कपूर के साथ यशराज फिल्म्स के अकाउंटेंट के पास शिकायत करने पहुंचे तो अकाउंटेंट ने फाइल चेक की। अकाउंटेंट को एहसास हुआ कि उन्होंने अनिल कपूर का चेक अन्नू कपूर को दे दिया है।

लगाया था चाय का स्टॉल
अन्नू कपूर की मां  बंगाली और पिता पंजाबी थे। अन्नू कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली है।अन्नू कपूर के पिता गली-नुक्कड़  पर परफॉर्म किया करते थे। इस कारण उनके परिवार को नौटंकीवाला भी कहा जाता था। 

अन्नू कपूर की मम्मी क्लासिकल डांसर थीं और स्कूल में पढ़ाती थी। अन्नू कपूर ने शुरुआती दिनों में चाय का स्टॉल लगाकर गुजारा किया था। इतना ही नहीं वह चूरन के नोट बेचा करते थे। इसके अलावा उन्होंने लौटरी की टिकट बेचकर भी गुजारा किया है। 

पांच-पांच रुपए में किया था गुजारा 
अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह मां से नाराज होकर लखनऊ चले आए। अन्नू कपूर ने बताया कि लखनऊ में गुजारा करने के लिए वह स्टेज शो के दौरान पांच मिनट के लिए गाना गाया करते थे। इसके लिए उन्हें पांच रुपए मिलते थे।      

End of Article