Exclusive: कभी बेटे से बात करने के लिए अंकिता लोखंडे को फोन करते थे सुशांत के पिता, बहन के साथ भी हुआ था झगड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2020, 05:04 PM IST

Ankita Lokhande on Sushant Singh Rajput Family: अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली पर भी कई खुलासे किए हैं। अंकिता ने बताया कि सुशांत की अपनी फैमिली से भी लड़ाई हुई थी।

Exclusive: कभी बेटे से बात करने के लिए अंकिता लोखंडे को फोन करते थे सुशांत के पिता, बहन के साथ भी हुआ था झगड़ा

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे ने कई खुलासे किए हैं। अंकिता लोखंडे ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले एक साल में काफी बदल गए थे। यहां तक कि जिस बहन से वह सबसे ज्यादा प्यार करते थे उनसे भी सुशांत का झगड़ा हो गया था।  

Times Now के शो Frankly speaking में ग्रुप एडिटर नविका से बातचीत में अंकिता लोखंडे ने बताया कि- 'सुशांत सिंह राजपूत पिछले एक साल में काफी बदल गए थे। उनकी अपनी बहन श्वेता से एक साल से बात नहीं हुई थी।' 

अंकिता के मुताबिक- 'उनके पिता मुझे काफी फोन किया करते और  मुझसे कहते थे कि हमारी बात सुशांत से करवा दें। सुशांत अपने नंबर बदलता रहता था। मुझे काफी अजीब लगता था कि सुशांत क्यों बार-बार अपना नंबर बदल रहा है।'

नवंबर में हुई थी बहन से बात 
अंकिता कहती हैं- 'मेरी नवंबर में 'रानी दी' (सुशांत की बहन) से बात हुई थी। उस वक्त वह बहुत ज्यादा रो रही थीं। रानी दी ने मुझसे कहा- अंकिता हम मुंबई सुशांत को लेने आए थे। उसे डेंगू हुआ था। हमने उसका टिकट तक करा दिया था।' 

अंकिता ने आगे बताया- 'रानी दीदी ने कहा कि सुशांत वापस लौटने को तैयार था। अचानक फिर क्या हुआ वह वापस आया और कहा कि रानी दी मैं आपके साथ नहीं आ रहा हूं। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। सुशांत की लाइफ में उनकी मम्मी के बाद रानी दीदी ही थीं।'

बहन से हुआ था झगड़ा
अंकिता के मुताबिक- 'रानी दीदी अगर कहती कि उठो तो सुशांत उठता था। वह उनकी हर एक बात मानता था। जब सुशांत ने उनकी बात नहीं मानी तो वह बहुत दुखी हो गईं थीं। वह कहने लगी कि मेरे भाई को क्या हुआ है। मेरा भाई ऐसा था ही नहीं।'

अंकिता ने सुशांत की बहन के साथ झगड़े पर कहा- 'सुशांत का अपनी बड़ी बहन प्रियंका से किसी के कारण झगड़ा हो गया था। इसके बाद सुशांत और प्रियंका दीदी एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे थे जबकि दोनों एक साथ कॉलेज भी पढ़े हैं।'

End of Article