Anil Kapoor Bungalow: बेहद आलीशान है अनिल कपूर का बंगला, देखें घर के अंदर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2020, 11:44 AM IST

Anil Kapoor Inside House Photos: अनिल कपूर का घर बेहद आलीशान और खूबसूरत है। देखें उनके बंगले के अंदर की तस्वीरें और वीडियो, जिसे खुद उनके बच्चों ने शेयर किया है।

Anil Kapoor Bungalow: बेहद आलीशान है अनिल कपूर का बंगला, देखें घर के अंदर की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर फिल्म इंडस्टी में पिछले करीब 40 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने अब तक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और यही वजह है कि उनके लाखों फैंस हैं। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 लाख फॉलोअर्स हैं।

अनिल कपूर के बंगले की शानदार वीडियो हाल ही में सामने आई। दरअसल उनकी बेटी रिया कपूर और बेटे हर्षवर्धन कपूर ने फैंस को जूहू स्थित अपने खूबसूरत बंगले का टूर करवाया। साथ ही दोनों ने अपने कमरे भी दिखाए।  इस वीडियो की शुरुआत होती है रिया के साथ जो सबसे पहले अपने इनफॉर्मल लिविंग रूम, वर्क रूम, बार जो कि सभी एक ही जगह है। रिया ने इस जगह को घर का दिल बताते हुए कहा जहां घर के लोग और दोस्त इकट्ठे होकर अच्छा समय बिताते हैं। 

इस वीडियो में देखें अनिल कपूर का बंगला

पेरेंट्स का कमरा बना हर्षवर्धन का रूम

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने अपना कमरा दिखाया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि इस घर को दोबारा बनाने से पहले ये कमरा उनके पेरेंट्स का हुआ करता था। हर्षवर्धन के कमरे के साथ ही रिया का कमरा है। रिया के कमरे में ज्यादातर चीजें सफेद हैं क्योंकि वो अपने कमरे में शांतिपूर्ण वाइब्स चाहती थीं।

मूवी रूम भी है बेहद स्पेशल

अनिल कपूर के घर में मूवी रूम भी है जो अपने आप में काफी खास है। इस कमरे में बड़ी प्रोजेक्टर स्क्रीन है। इस रूम में बहुत सारी डीवीडी हैं। हर्षवर्धन ने बताया कि इसमें बहुत सी पुरानी डीवीडी भी हैं, साथ ही उन्होंने बताया कि यहां वो पढ़ते भी हैं। तो वहीं उनकी मां सुनीता योगा के लिए भी इस रूम का इस्तेमाल करती हैं।

ड्रेसिंग रूम भी दिखाया

इस वीडियो में रिया कपूर ने ड्रेसिंग रूम भी दिखाया, जो कि पहले गेस्ट रूम हुआ करता था। क्लोजेट दिखाते हुए रिया ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक तरह से, यह हमारा घर है जिसने हमें इन सभी बच्चों को इतने सालों तक एक दूसरे के साथ रहने में मदद की है।' मालूम हो कि अनिल कपूर के तीन बच्चे हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर, जिनकी साल 2018 में शादी हो गई थी। बेटी रिया कपूर और बेटे हर्षवर्धन कपूर।

End of Article