Jhund Teaser: रिलीज डेट के साथ झुंड का टीजर आया सामने, नहीं नजर आए अमिताभ बच्चन लेकिन सुनाई दी दमदार आवाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2020, 11:57 AM IST

Amitabh Bachchan film Jhund Teaser: अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर आने के बाद अब इसका टीजर रिलीज किया गया है। जिसमें कुछ स्लम के बच्चे नजर आ रहे हैं।

Jhund Teaser: रिलीज डेट के साथ झुंड का टीजर आया सामने, नहीं नजर आए अमिताभ बच्चन लेकिन सुनाई दी दमदार आवाज

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म झुंड को लेकर चर्चा में है। सोमवार को फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब झुंड का टीजर रिलीज किया गया है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि इसमें अमिताभ खुद कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि उनकी दमदार आवाज जरूर सुनने को मिल रही है।

झुंड का टीजर एक मिनट 12 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत बिग बी की आवाज से होती है। वे बोलते हैं, 'झुंड नहीं कहिए सर, टीम कहिए...टीम।' फिर वीडियो में कुछ स्लम के बच्चे हाथ में चैन, बैट और विकेट्स लिए आगे की तरफ बढ़ते हुए नजर आते हैं। बैकग्राउंड में सॉन्ग बजता है, जो फिल्म का टाइटल ट्रेक है।

सोमवार को अमिताभ ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। जिसमें सामने की तरफ देख रहे हैं, इसमें उनके पीठ नजर  रही हैं। इसमें ब्लू स्वेटशर्ट पहने हुए हाथ बांधे खड़े हैं। सामने की तरफ झुग्गी बस्ती और बाउंड्री के अंदर पड़ी फुटबॉल और एक वैन को देख रहे हैं।

बता दें कि झुंड फिल्म के डायरेक्ट मराठी फिल्ममेकर नागराज मंजुले हैं, जो इससे पहले सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट बना चुके हैं। वे झुंड से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। मंजुले पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रहे हैं ये फिल्म फुटबॉलर अखिलेश पॉल के कोच विजय बारसे की जिंदगी पर आधारित है। जो स्लम सॉकर के संस्थापक हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। झुंड 8 मई 2020 को रिलीज होने वाली है।

End of Article