Gangubai kathiawadi Release: इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', पहले तीन बार टल चुकी है रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 01:37 PM IST

Gangubai Kathiawadi release date: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट की अपकमिंग फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी की र‍िलीज डेट जारी कर दी गई है। कोरोना के बावजूद यह फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।

Gangubai kathiawadi Release: इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', पहले तीन बार टल चुकी है रिलीज

Alia Bhatt starrer Gangubai kathiawadi Release Date: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट की अपकमिंग फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी की नई र‍िलीज डेट जारी कर दी गई है। दूसरी लहर के बाद जब थिएटर खुलने की घोषणा हुई थी तो मेकर्स ने 6 जनवरी 2022 को फिल्म की रिलीज का ऐलान किया था फ‍िर संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट को 18 फरवरी 2022 कर दिया गया।

उससे पहले यह फ‍िल्‍म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज डेट टाली गई। अब यह फ‍िल्‍म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के जन्‍मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली है। 

मेकर्स की तरफ से जारी किए गए स्‍टेटमेंट के अनुसार, संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होगी। इससे एक दिन पहले 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली का जन्‍मदिन होता है। लंबे समय से इस फ‍िल्‍म की रिलीज का फैंस को इंतजार है और अब ये इंतजार खत्‍म होने जा रहा है।  

इस फिल्म की शूटिंग 2019 में ही शुरू हो गई थी। लेकिन कोरोना वायरस का असर फिल्म की शूटिंग पर पड़ा और अभी के लिए काम ठप हो गया। भंसाली को इस वजह से 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो करीम लाला गंगूबाई को अपनी बहन मानता है और उस समय उसका साथ देता है जब कोई उसके साथ खड़ा नहीं होता। लेखक एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के मुताबिक गंगूबाई गुजरात के कठियावाड़ की रहने वाली थीं, जिसके चलते उन्हें गंगूबाई कठियावाड़ी कहा जाता था। उन्‍हें उनके पति ने 500 रुपये में बेच दिया था। 

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन की भी एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में अजय गैंगस्टर करीम लाला के रोल में नजर आएंगे। वहीं खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट रहे शांतनु माहेश्वरी को भंसाली की फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में शांतनु का अहम रोल होगा। 

End of Article