बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते अब तक कई बार इसकी रिलीज डेट बदली गई। अब फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में इसका प्रीमियर हुआ जहां आलिया भट्ट भी पहुंचीं, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना एक्टर शक्ति कपूर से की जा रही है।
क्यों हो रही शक्ति कपूर से तुलना?
दरअसल मुंबई में हुए फिल्म के प्रीमियर में रणवीर की पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण समेत कई सेलेब्स पहुंचे और इन्ही में से एक थीं आलिया भट्ट। आलिया यहां ग्रै और ब्लैक कलर की शॉर्ट शिमरी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसपर केप स्टाइल फ्लोर टचिंग ब्लैक क्लोथ था। इसके साथ आलिया ने अपने वेवी बालों को खुला रखा। सोशल मीडिया पर आलिया को ट्रोल किया जा रहा है और उनके इस लुक की तुलना फिल्म अंदाज अपना अपना में शक्ति कपूर की ड्रेस से की जा रही है। दरअसल फिल्म में क्राइम मास्टर गोगो का रोल प्ले करने वाले शक्ति कपूर भी कुछ इसी तरह के कपड़ों में नजर आए थे।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी जिसमें उनके अलावा रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी व आरआरआर में काम कर रही हैं।
फिल्म 83 की कहानी
वहीं अगर रणवीर सिंह की फिल्म 83 की बात करें तो इसकी कहानी साल 1983 में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की कप्तानी में पहली बार क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर आधारित है। यह फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में हैं।

