आज रणथंबोर में सगाई कर सकते हैं रणबीर कपूर- आलिया भट्ट! दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह समेत ये लोग पहुंचे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2020, 09:41 AM IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर खबरें हैं कि आज (30 दिसंबर) दोनों रणथंबोर में सगाई कर सकते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समेत ये लोग पहुंचे।

आज रणथंबोर में सगाई कर सकते हैं रणबीर कपूर- आलिया भट्ट! दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह समेत ये लोग पहुंचे
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक दोनों आज (30 दिसंबर) को सगाई कर सकते हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नीतू कपूर के साथ नजर आए थे, जहां से वो जयपुर रवाना हो गए। इसके कुछ घंट बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पिंक सिटी के लिए रवाना हुए। तो वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र का डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी वहां स्पॉट किए गए। 

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी उनके पति भारत साहनी और बेटी समारा व आदर जैन भी रणथंभौर में हैं और करण जौहर भी जल्द यहां पहुंचेंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये सभी लोग रणथंबोर के अमन होटल में साथ रुके हुए हैं। पहले माना जा रहा था कि सभी यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आए  हैं लेकिन आलिया- रणबीर के सभी करीबियों की मौजूदगी के चलते यह माना जा रहा है कि दोनों आज सगाई कर सकते हैं।'

रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया भट्ट से शादी को लेकर बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ये महामारी (कोरोना वायरस) नहीं होती तो अब तक वो शादी कर चुके होते। रणबीर ने यह भी कहा था कि वो जल्द ही अपनी जिंदगी के इस लक्ष्य को पूरा करना चाहता हूं।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। 

End of Article