Akshaye Khanna Birthday: कभी जयललिता को डेट करना चाहते थे अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर से होने वाली थी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2021, 06:34 AM IST

Akshaye Khanna Birthday: अक्षय खन्ना आज 46वां बर्थडे मना रहे हैं। अक्षय खन्ना एक वक्त करिश्मा कपूर  से शादी करने वाले थे। जानिए अक्षय खन्ना के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

Akshaye Khanna Birthday: कभी जयललिता को डेट करना चाहते थे अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर से होने वाली थी शादी

मुंबई. बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जो अच्छी शुरुआत के बाद भी नाम नहीं कमा पाते हैं। लेकिन, उन्होंने कई ने अपने किरदारों के दम पर एक अलग पहचान मिली हैं। इन्हीं मे से एक नाम है अक्षय खन्ना का। 

अक्षय खन्ना आज 46वां बर्थडे मना रहे हैं। अक्षय खन्ना ने 1997 में आईं फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू किया था। अक्षय 46 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। अक्षय एक्ट्रेस और दिवंगत सीएम जयललिता को हमेशा से डेट करना चाहते थे।

सिमी गरेवाल के चैट शो में अक्षय ने कहा था कि वह खुद से 27 साल बड़ी जयललिता को डेट करना चाहते हैं। अक्षय खन्ना के मुताबिक जयललिता में ऐसा बहुत कुछ है जो मुझे उनकी तरफ आकर्षित करता है, वो बहुत सेक्रेटिव हैं। 

करिश्मा कपूर से होने वाली थी शादी 
अक्षय खन्ना एक वक्त करिश्मा कपूर  से शादी करने वाले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना के पास अक्षय और करिश्मा की शादी का रिश्ता भेजा था। 

अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी के बीच बबीता कपूर आ गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर उस वक्त अपने करियर के सबसे सफल दौर में से गुजर रही थीं। ऐसे में बबीता नहीं चाहती थी कि करिश्मा शादी करें।  
Akshay Khanna

तीन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम
अक्षय का नाम तीन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इनमें पहली हैं फिल्म साया (2003) में काम कर चुकी तारा शर्मा। अक्षय और तारा ने कभी खुलकर इस बात को स्वीकार नहीं किया। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

तारा के अलावा उनका नाम रिया सेन से भी जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लव यू हमेशा' (1999) के सेट पर अक्षय का अफेयर रिया सेन के साथ शुरू हुआ था।   रिया अक्षय खन्ना को छोड़कर जॉन  अब्राहम के क्लोज आ गई थीं। ऐसे में उन्होंने अक्षय से ब्रेकअप कर लिया। 

वापस लौट कर आईं रिया सेन
रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन से अलग होने के बाद रिया अक्षय के पास लौट आई थीं। लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका।ब्रिटिश मॉडल सेरा के साथ अक्षय का अफेयर रहा है।

Akshay Khanna

 इंग्लैंड की ट्रिप के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में सेरा इंडिया शिफ्ट हुईं और अपना फैशन बिजनेस शुरू कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेरा के साथ होते हुए अक्षय की नजदीकियां एक जर्मन लड़की के साथ बढ़ने लगी थीं।

End of Article