Ram Setu Teaser Out : अक्षय की फिल्म एक्शन और एडवेंचर से है भरपूर, रामसेतु को बचाने के लिए एक्टर के पास बचे है 3 दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 12:43 PM IST

Akshay Kumar Released Ram Setu Teaser : अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। टीजर में अक्षय एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Ram Setu Teaser Out : अक्षय की फिल्म एक्शन और एडवेंचर से है भरपूर, रामसेतु को बचाने के लिए एक्टर के पास बचे है 3 दिन
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar Released Ram Setu Teaser : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो आज यानी सोमवार को फिल्म से जुड़ा बड़ा ऐलान करेंगे। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। फैंस कयास लगा रहे थे कि अक्षय फिल्म का टीजर रिलीज कर सकते हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज किया है। फिल्म का टीजर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में हैं।

अक्षय ने नवरात्रि के पहले दिन फिल्म का टीजर रिलीज किया है। टीजर में एक्शन दमदार एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म एडवेंचर और ड्रामा से भरपूर होने वाली है। अक्षय ने फिल्म का टीजर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, राम सेतु की पहली झलक।

रामसेतु को बचाने के लिए एक्टर के पास है 3 दिन

फिल्म के टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ होती है। अक्षय कहते हैं रामसेतु को बचाने के लिए हमारे पास सिर्फ 3 दिन है। इसके बाद एक्टर अपनी टीम के साथ इस मिशन को पूरा करने में लग जाते हैं। एक्टर एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को अक्षय का अनोखा अंदाज पसंद आ रहा है। फिल्म में अक्षय आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म के लिए अलग लुक अपनाया है। उनके नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 

End of Article