Marjaawaan शूट करते वक्‍त अक्षय कुमार और वाणी कपूर के साथ हुआ था हादसा, एक्‍टर ने खुद किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2021, 08:20 AM IST

Akshay Kumar and Vaani Kapoor in Marjaawaan Song: बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फ‍िल्‍म बेल बॉटम का पहला गाना मरजावां रिलीज हो गया है। गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

Marjaawaan शूट करते वक्‍त अक्षय कुमार और वाणी कपूर के साथ हुआ था हादसा, एक्‍टर ने खुद किया खुलासा

Akshay Kumar and Vaani Kapoor in Marjaawaan Song: बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फ‍िल्‍म बेल बॉटम का पहला गाना मरजावां रिलीज हो गया है। गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।  गाने में अक्षय के साथ वाणी कपूर (Vaani Kapoor) हैं और दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है। यह गाना अक्षय कुमार के दिल के काफी करीब है और इस बात का खुलासा उन्‍होंने खुद किया। उन्‍होंने इसे अपना फेवरेट गाना बताया। 

अक्षय कुमार ने इस गाने को साझा करते हुए लिखा- ”बेल बॉटम का मेरा फेवरेट गाना है। इस गाने की मेलोडी और लिरिक्स काफी स्मूथ हैं और कानों को सुकून देते हैं। वहीं वाणी कपूर ने भी गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करते हुए खुशी जताई है। गाने के वीडियो के बाद अक्षय कुमार ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा किया है। 

इस वीडियो में दिखाई देता है कि इस गाने के एक सीन में अक्षय कुमार और वाणी कपूर गिर जाते हैं। एक सीन है जब अक्षय और वाणी झूले पर लेटे होते हैं और इसी सीन में दोनों अचानक नीचे गिर जाते हैं। इस हादसे के बाद फिल्‍म के क्रू मेंबर्स दौड़कर पास आते हैं और चेक करते हैं कि किसी को चोट तो नहीं लगी है। 

बता दें कि अक्षय कुमार और वाणी कपूर स्टारर बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह जुलाई में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। अक्षय एक विंटेज एक्शन अवतार में नजर आएंगे क्योंकि फिल्म 1980 के दशक की कहानी पर आधारित है। 

End of Article