अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड पर निकला लोगों का गुस्सा, ट्विटर पर यूजर्स ने चलाया फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 06:46 PM IST

Boycott Thank God trend on twitter : अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। ट्विटर पर यूजर्स का कहना है कि फिल्म में हिंदू देवी- देवताओं का मजाक उड़ाया गया है।

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड पर निकला लोगों का गुस्सा, ट्विटर पर यूजर्स ने चलाया फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड
Photo Credit: Instagram

Boycott Thank God trend on twitter : अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड (Ajay Devgn and Sidharth Malhotra starrrer Thank God) का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अजय, सिद्धार्थ के अलावा रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में है। फिल्म में नोरा फेतही भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से यूजर्स मेकर्स पर हिंदू देवी- देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फिल्म में हिंदू देवी- देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। हाल ही में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा पर जौनपुर के वकील ने केस किया था। अब सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग हो रही है। 

थैंक गॉड में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। चित्रगुप्त लोगों के कर्मों का हिसाब रखते हैं और उसके कर्मों के हिसाब से लोगों को फल देते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसकी मुलाकात चित्रगुप्त से होती है। फिल्म में चित्रगुप्त को कई महिलाओं के साथ दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म में हिंदू देवी- देवताओं का मजाक उड़ाया गया है।

ट्विटर पर यूजर्स ने की थैंक गॉड को बायकॉट करने की मांग

एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड द्वारा एक बार फिर हिंदू धर्म और उनके देवी - देवताओं का अपमाने करने की कोशिश की जा रही है। थैंक गॉड में ट्रेलर में चित्रगुप्त और यम के बीच मजाक दिखाया है। ट्विटर पर बायकॉट थैंक गॉड ट्रेंड करने लग गया।

दूसरे यूजर ने लिखा, थैंक गॉर्ड के ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस बार बॉलीवुड ने चित्रगुप्त को चुना है। हिंदू धर्म के अनुसार, उन्हें कर्म का देवता कहा दाता है, जो लोगों के अच्छे और बुरे कर्म का हिसाब रखते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। हाल ही में फिल्म का नया गाना मनिके मांगे हिथे रिलीज हुआ है। गाने पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली।

End of Article