Dharmendra के गरम धरम ढाबे के स्‍टाफ को हुआ Corona, 10 लोगों की Covid-19 रिपोर्ट आई पॉजिटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2020, 12:27 PM IST

Dharmendra garam dharam dhaba staff found corona positive: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र के मालिकाना हक वाले गरम धरम ढाबे में 10 कर्मी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

Dharmendra के गरम धरम ढाबे के स्‍टाफ को हुआ Corona, 10 लोगों की Covid-19 रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Dharmendra garam dharam dhaba staff found corona positive: हरियाणा के मुरथल में कोरोना के कई केस सामने आए हैं जिसके बाद शहर के कई हिस्‍सों को सील कर दिया है। मुरथल हाईवे पर पराठों के लिए मशहूर ढाबों पर भी आवाजाही बंद कर दी हैं क्‍योंकि कई ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र के मालिकाना हक वाले गरम धरम ढाबे में 10 कर्मी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

एक दिन पहले हरियाणा के सोनीपत के मुरथल (Murthal) के बेहद चर्चित  सुखदेव ढाबे (Sukhdev Dhaba) पर कोरोना का बम फटा। यहां पर काम करने वाले  65 कर्मचारी कोरोन पॉजिटिव पाए गए थे। एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के बंद कर दिया गया और उसे सैनिटाइज किया जा रहा। इसके बाद इसी ढाबे का पास में मौजूद बॉलीवुड एक्‍टर धर्मेंद्र के ढाबे गरम धरम के कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बड़े पैमाने पर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद ढाबे को सील कर दिया गया है। ये ढाबे दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर स्थित हैं और अपने खानपान के लिए काफी लोकप्रिय भी हैं। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने पुष्टि करते हुए कहा है कि अमरीक सुखदेव ढाबे के कम से कम 65 कर्मी और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र के मालिकाना हक वाले गरम धरम में 10 कर्मी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। 

करनाल हाईवे पर भी धर्मेंद्र ने खोला था ढाबा

दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे की तरह धर्मेंद्र ने करनाल हाईवे पर भी 'He Man' ढाबा खोला था। इसी साल वैलेंटाइन डे पर धर्मेंद्र ने अपने ढाबे का उद्घाटन किया था। लेकिन 22 दिनों बाद ही इस ढाबे को सील कर दिया गया था। नगर निगम ने ढाबे को न सिर्फ सील किया बल्कि वहां मौजूद स्टाफ और ग्राहकों को भी बाहर भी निकाल दिया। नगर निगम के उपायुक्त के मुताबिक बीते साल कई बिल्डिंगों के मालिकों को नोटिस दिया गया था, जिसका जवाब नहीं आया, इसलिए ये कार्रवाई की गई। 

End of Article