आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया बेटी त्विशा का चेहरा, फोटो देखकर आप भी क्यूटनेस पर हो जाएंगे फिदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 11:47 AM IST

Aditya Narayan Family Photo: बॉलीवुड सिंगर- एक्टर आदित्य नारायण दो महीने पहले एक बेटी त्विशा के पिता बने थे। अब पहली बार उन्होंने फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया बेटी त्विशा का चेहरा, फोटो देखकर आप भी क्यूटनेस पर हो जाएंगे फिदा
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड सिंगर, एक्टर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण  इस साल 24 फरवरी को पहली पिता बने थे और उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। आदित्य ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। लेकिन अब बेटी के तीन महीने का होने पर सिंगर ने पहली बार उनका चेहरा दिखाया है। मालूम हो कि आदित्य की बेटी का नाम त्विशा (Tvisha) है।

आदित्य ने किया ये पोस्ट

आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का चेहरा दिखाते हुए पहली फोटो पोस्ट की जिसमें वो व्हाइट कलर का रॉम्पर और हेयरबैंड पहने दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर कर आदित्य ने लिखा, 'कल तीन महीने के हो जाएगी। ये रही हमारी खूबसूरत परी त्विशा नारायण झा।' इस तस्वीर में त्विशा की क्यूटनेस देख आप भी उनपर फिदा हो जाएंगे। 

इससे पहले शेयर की थी ये फोटोज

इससे पहले आदित्य नारायण ने बेटी के दो महीने की होने पर उनके साथ पहली बार फैमिली फोटो शेयर की थी। ये फोटो भी आदित्य के फैंस को काफी पसंद आई थी। आदित्य ने जो फोटो शेयर की थी उसमें उनकी पत्नी श्वेता बेटी त्विशा को गोद में लिए हुए थी और दोनों प्यार भरी नजरों से बेटी को देख रहे थे। इस फोटो को शेयर कर आदित्य ने लिखा था, 'दो महीने पहले हमारी खुशियां, त्विशा, इस दुनिया में आई थी।'

कब हुई थी शादी

बता दें कि आदित्य और श्वेता ने साल 2020 के दिसंबर महीने में शादी की थी। दोनों ने करीब एक दशक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म शापित में साथ काम किया था और आदित्य तभी श्वेता को पसंद करने लगे थे। शुरुआत में दोनों दोस्त थे लेकिन बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आदित्य पहली नजर में ही श्वेता को पसंद करने लगे थे जबकि श्वेता को बाद में प्यार हुआ।

End of Article