एक्ट्रेस पायल घोष का आरोप- 'अनुराग कश्यप ने की मेरे साथ छेड़छाड़', पीएम नरेंद्र मोदी से मांगी मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2020, 10:13 PM IST

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पायल ने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग कर मदद मांगी है। पायल ने कहा है कि उनकी सुरक्षा को खतरा है। कंगना रनौत भी पायल के सपोर्ट में आ गईं हैं।

एक्ट्रेस पायल घोष का आरोप- 'अनुराग कश्यप ने की मेरे साथ छेड़छाड़', पीएम नरेंद्र मोदी से मांगी मदद

मुंबई. बॉलीवुड फिल्म मेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पायल घोष ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर #ArrestAnurag Kashyap ट्रेंड करने लगा है। 

पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा- 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की है। नरेंद्र मोदी जी प्लीज इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है। 

पायल आगे लिखती हैं- 'मैं जानती हूं कि मुझे नुकसान पहुंचाया जा सकता है। मेरे सुरक्षा खतरे में हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए। पायल घोष ने पीएमओ को भी अपने ट्वीट में टैग किया है।

Payal Ghosh

कंगना रनौत ने किया ट्वीट 
कंगना रनौत ने  #ArrestAnurag Kashyap और  #MeToo हैशटैग के साथ लिखा- 'हर आवाज मायने रखती है।' आपको बता दें कि इससे पहले ट्विटर पर कंगना और अनुराग कश्यप के बीच बहस हुई थी। 

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- 'तुम अपनी शिकायत मुझे मेल कर सकती हो। राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले को देखेगा।' इसके जवाब में पायल घोष ने लिखा- 'शुक्रिया मैं ऐसा जल्द ही करुंगी। 

Payal Ghosh

Payal Ghosh

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
पायल घोष साउथ, अंग्रेजी और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा पायल साल 2016 में टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था। 

पायल ने साल 2017 में फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ कॉमेडियन वीर दास थे। पायल कोलकाता से आती हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी कोलकाता में ही की है।

End of Article