बर्थडे पर Sidharth Malhotra के साथ दुबई पहुंची Kiara Advani, वायरल फोटोज से खुली पोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 11:41 AM IST

Kiara Advani Birthday : कियारा आडवाणी अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने खास दिन को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दुबई में सेलिब्रेट कर रही हैं। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है। यहां देखें कियारा और सिद्धार्थ की ये फोटोज...

बर्थडे पर Sidharth Malhotra के साथ दुबई पहुंची Kiara Advani, वायरल फोटोज से खुली पोल

Kiara Advani Birthday : बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा कियारा आडवाणी अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है। एक्ट्रेस अपने स्पेशल डे को बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दुबई में सेलिब्रेट कर रही हैं। भले ही कियारा और सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन दोनों अक्सर साथ में पार्टी और वेकेशन पर घूमने जाते हैं। दुबई में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सिद्धार्थ - कियारा की फोटो सोशल मीडिया पर हुईं वायरल 

दुबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) दुबई में अपने फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में कियारा ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं सिद्धार्थ डेनिम शर्ट और ब्लैक जींस में  काफी कूल लग रहे हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस वाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं और सिद्धार्थ रेड टी शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। किसी भी फोटो में दोनों साथ में पोज देते नहीं दिखाई दे रहे हैं।

अनन्या ने कंफर्म किया था कियारा - सिद्धार्थ का रिलेशनशिप

अनन्या पांडे ने हाल ही में करण जौहर के शो में कियारा और सिद्धार्थ के रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. दरअसल करण ने अनन्या से कियारा के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा था जिसके जवाब में अनन्या ने राते राते लंबिया गाना गाया था. ये गाना सिद्धार्थ और कियारा पर फिल्माया गया था। करीब एक महीने पहले मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी. लेकिन कपल को साथ में पार्टीज और फिल्म स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया था। सिद्धार्थ और कियारा 'शेरशाह' में साथ नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करे तो कियारा हाल ही में 'भूल भुलैया 2' और 'जुगजुग जियो' में नजर आई थीं. एक्ट्रेस की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। सिद्धार्थ 'मिशन मजनू', 'योद्धा' और 'रोहित शेट्टी' की अपकमिंग पुलिस सीरीज में नजर आएंगे।

End of Article