Rajiv Kapoor Death: कपूर परिवार में एक साल में दूसरी मौत, नहीं रहे ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2021, 01:57 PM IST

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ा था। राजीव के बड़े भाई रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि की है।

Rajiv Kapoor Death: कपूर परिवार में एक साल में दूसरी मौत, नहीं रहे ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राजीव कपूर का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। राजीव कपूर शोमैन राज कपूर के बेटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 58 साल थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे   

रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया।'

Image result for rajiv kapoor

सबसे छोटे भाई थे राजीव कपूर
रणधीर कपूर ने अपने बयान में आगे कहा, 'डॉक्टर ने राजीव को बचाने की पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। फिलहाल मैं उसके शव का इंतजार कर रहा हूं।'

आपको बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। उनका जन्म 25 अगस्त 1962 में हुआ था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में आरती सबरवाल से शादी की। साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था।

Image result for rajiv kapoor

राम तेरी गंगा मैली से पहचान
राजीव कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म एक जान हैं हम से की थी। इसके बाद वह एक जान है हम और आसमान जैसी फिल्मों में नजर आए थे। 

राजीव कपूर को पहचान अपने पिता की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट मंदाकिनी थीं। राजीव का एक्टिंग करियर ज्यादा नहीं चला। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रेम ग्रंथ को डायरेक्ट किया। ये फिल्म भी फ्लॉप रही। 

End of Article