दृश्‍यम, मदारी जैसी फ‍िल्‍मों के न‍िर्देशक निशिकांत कामत की हालत नाजुक, म‍िलाप जावेरी ने क‍िया डेथ का खंडन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2020, 12:27 PM IST

दृश्‍यम, मदारी जैसी फ‍िल्‍मों के न‍िर्देशक निशिकांत कामत की हालत नाजुक, म‍िलाप जावेरी ने क‍िया डेथ का खंडन। पहले कहा जा रहा था क‍ि उनका न‍िधन हो गया है।

दृश्‍यम, मदारी जैसी फ‍िल्‍मों के न‍िर्देशक निशिकांत कामत की हालत नाजुक, म‍िलाप जावेरी ने क‍िया डेथ का खंडन

दृश्‍यम, मदारी जैसी फ‍िल्‍मों के न‍िर्देशक निशिकांत कामत की हालत नाजुक है। हालांक‍ि उनकी डेथ की खबर आ रही थी। लेक‍िन बाद में उनके करीबी दोस्‍त म‍िलाप जावेरी ने कहा क‍ि वह जीव‍ित हैं। हालांक‍ि उनकी तबीयत नाजुक है। हालांक‍ि इससे पहले मिलाप ने ही ट्वीट क‍िया था क‍ि वो इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने लिखा था कि निशिकांत उनके पहले जज थे जिन्होंने उन्हें बेस्ट एक्टर और राइटर का अवॉर्ड दिया था।

बता दें क‍ि 50 वर्षीय डायरेक्‍टर निशिकांत कामत को 31 जुलाई को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। उनको पेट फूलने की श‍िकायत हुई थी। उनको लीवर सिरोसिस था।

ये है फ‍िल्‍मी कर‍ियर 
निशिकांत कामत ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म डोम्बिवली फास्ट से बतौर निर्देशक शुरू की थी।
निशिकांत कामत ने अजय देवगन और तब्‍बू की सुपरह‍िट फ‍िल्‍म दृश्‍यम को डायरेक्‍ट क‍िया था। इसके अलावा इरफान खान की फ‍िल्‍म मदारी के भी वो न‍िर्देशक थे। इस फ‍िल्‍म को खासी तारीफ म‍िली थी। फोर्सऔर 'रॉकी हैंडसम' जैसी शानदार फिल्में देने वाली निशिकांत ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया! उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में व‍िलेन का रोल भी निभाया था। 

आगे वह एक फ‍िल्‍म बनाने जा रहे थे ज‍िसके ल‍िए अभ‍िषेक बच्‍चन को साइन क‍िया गया था। इसका टाइटल सनक बताया जा रहा है। 

End of Article