अभिषेक बच्चन ने भी कोरोना को दी मात, 28 दिन बाद अस्पताल से लौटेंगे घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2020, 09:41 PM IST

Abhishek Bachchan tests negative for Covid-19: अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह 28 दिन बाद अस्पताल से घर लौटेंगे।

अभिषेक बच्चन ने भी कोरोना को दी मात, 28 दिन बाद अस्पताल से लौटेंगे घर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने कोरोना को हरा दिया है। अभिषेक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभिषेक ने खुद ट्वीट कर अपनी रिपोर्ट की जानकारी दी है।  वह 28 दिन बाद अस्पताल से घर लौटेंगे। अभिषेक 11 जुलाई को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे। बता दें कि पिछले महीने बच्चन परिवार के चार सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आए गए थे। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन पहले ठीक हो गए, वहीं अभिषेक का इलाज चल रहा था। अभिषेक ने कोरोना को मात देने के बाद फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

Amitabh Bachchan Condition Stable Nanavati Hospital Updates Aishwarya Jaya And Aaradhya Swab Test Report Come today

अभिषेक बच्चन ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'प्रोमिस तो प्रोमिस होता है! आज दोपहर मेरी कोविड -19 रिपोर्ट निगेटिव आई है!!! मैंने आप लोगों से कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए दुआएं करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। नानावटी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का बहुत-बहुत आभार। आपका धन्यवाद!' अभिषेक के कोरोना निगेटिव होने की जानकारी देने के बाद फैंस उनके ट्वीट पर लगातार कमेंट कर रहे रहे हैं। एक फैन लिखा, 'आपक ठीक होने की सुनकर बेहद खुशी हुई। वहीं, अन्य फैन ने कमेंट किया कि बहुत अच्छी खबर।आप मजबूत और स्वस्थ रहें। 

मालूम हो कि अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें उसी दिन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अगले दिन ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ऐश्वर्या और आराध्या कुछ दिन घर पर ही क्वारंटाइन थे, लेकिन तबीयत बिगड़े पर दोनों को अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। ऐश्वर्या और आराध्या को 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था जबकि अमिताभ को दो अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिली।

End of Article