दादी Ritu Nanda के निधन पर नव्या नवेली नंदा का बुरा हाल, भांजी को ऐसे संभालते नजर आए मामा अभिषेक बच्चन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2020, 04:44 PM IST

Abhishek Bachchan and Navya Photos: अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन भांजी नव्या नवेली नंदा को संभालते हुए दिखे।

दादी Ritu Nanda के निधन पर नव्या नवेली नंदा का बुरा हाल, भांजी को ऐसे संभालते नजर आए मामा अभिषेक बच्चन
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया। ऋतु नंदा, श्वेता नंदा की सास थीं। कैंसर के चलते ऋतु नंदा की मौत हुई। दादी की मौत के बाद नव्या नवेली नंदा का भी बुरा हाल है। 

हाल ही में उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें मामा अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में नव्या हाथ जोड़े खड़ी हुई हैं, वहीं अभिषेक पीछे खड़े हुए उन्हें पकड़े दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे नव्या का इस दुख की घड़ी में संभाल रहे हैं। 

आपको बता दें कि देर रात ऋतु नंदा ने दम तोड़ा था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में रखा जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन दिल्ली पहुंच चुके हैं। अमिताभ ने भी अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी। वहीं ऋषि कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी की भी फोटोज सामने आई हैं। गौरी खान और करण जौहर की भी दिल्ली जाते हुए प्राइवेट एयरपोर्ट की फोटोज वायरल हुई थीं।

गौरतलब है कि साल 2013 में ऋतु नंदा को कैंसर होने की खबर सामने आई थी। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था। ऋतु नंदा एस्कोर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा की पत्नी थीं, जिनका 2018 में निधन हुआ था। लंबे इलाज के बाद अब ऋतु नंदा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। वे खुद ऋतु नंदा इंश्योरेंस सर्विसेज की चेयरपर्सन थीं। एक दिन में 17 हजार पॉलिसी बचने पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।
 

End of Article