Anurita Jha: बिकिनी पहन पूल में उतरीं 'आश्रम' की कविता यानी अनुरिता झा, हॉटनेस में त्रिधा चौधरी को दी टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 09:38 AM IST

आश्रम वेबसीरीज में सेवादार के किरदार में नजर आई हैं अदाकारा अनुरिता झा। आश्रम वेबसीरीज में सीधी सी नजर आने वाली अनुरिता असल जिंंदगी में काफी हॉट और दिलकश हैं।

Anurita Jha: बिकिनी पहन पूल में उतरीं 'आश्रम' की कविता यानी अनुरिता झा, हॉटनेस में त्रिधा चौधरी को दी टक्कर

Aashram fame Anurita Jha Bikini Hot Photos: Mx प्लेयर की वेब सीरीज एक बदनाम-आश्रम 3 ने इतिहास रच दिया है। महज 32 घण्टों में 100 मिलियन बार इसे देखा गया है। पहले दो सीजन को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया, जिससे यह भारतीय ओटीटी पर सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज बन गई। बाबा निराला काशीपुर वाले के किरदार में बॉबी देओल इस सीरीज में प्रमुख किरदार में नजर आए हैं, वहीं आश्रम की सेवादार के किरदार में नजर आई हैं अदाकारा अनुरिता झा।

इस सीरीज की तीनों सीजन में अनुरिता झा आश्रम के नियम के अनुरूप पिंंक कलर की साड़ी पहने नजर आई हैं और उन्होंने अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि तीसरे सीजन में उन्होंने जबरदस्त हॉट किसिंंग सीन देकर तहलका मचा दिया है।     

अनुरिता ने अपनी अदाकारी का ऐसा उदाहरण पेश किया कि वे फैंस के दिमाग में घर कर गई हैं। बता दें कि आश्रम वेबसीरीज में सीधी सी नजर आने वाली अनुरिता असल जिंंदगी में काफी हॉट और दिलकश हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बिकिनी फोटोज से भरा हुआ है। इन तस्वीरों में वह हॉटनेस की हद पार करती नजर आ रही हैं।  कुछ तस्वीरों में वह बिकिनी पहन पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। 

बिहार के मधुबनी से ताल्लुक रखने वाली अनुरिता झा ने बतौर फैशन मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से डेब्यू किया। वह गैंग्स ऑफ वासेपुर के दूसरे पार्ट में भी नजर आईं। बॉलीवुड के साथ साथ अनुरिता ओटीटी की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। वह परछाई और परिवार जैसी वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि आश्रम से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली है।  

End of Article