Aaradhya Bachchan Video Gone Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में आराध्या बच्चन का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैन्स के होश उड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन हिंदी की एक कविता सुना रही हैं। जिसने भी आराध्या बच्चन की यह कविता सुनी उसके होश उड़ गए ऐसा इसीलिए क्योंकि इस वीडियो में आराध्या बच्चन शुद्ध हिंदी का प्रयोग करती हुई नजर आ रही हैं। सिर्फ शुद्ध हिंदी ही नहीं बल्कि वह कठोर शब्दों का भी इस्तेमाल कर रही हैं जिससे सुनने के बाद लोगों का सिर चकरा गया।
लोगों ने बहुत बार बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को कविता सुनाते हुए देखा है। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि उनकी पोती आराध्या बच्चन का वीडियो सामने आया है जिसमें वह हिंदी कविता की कुछ पंक्तियां सुनाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन ना ही सिर्फ कविता सुना रही हैं बल्कि लोगों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में भी बता रही हैं। उन्होंने लोगों को यह कहा कि अगर कोई नई भाषा सीखना चाहता है तो उसे कविताओं से शुरू करना चाहिए। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को इस वीडियो में स्कूल यूनिफार्म में देखा गया।
एक फैन ने आराध्या बच्चन का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'विरासत जारी है'। इस फैन के पोस्ट पर अभिषेक बच्चन की नजर गई और उन्होंने अपने फैन के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आराध्या बच्चन लोगों की नजरों में आई हैं। आराध्या बच्चन का यह वीडियो देखने के बाद उनमें हरिवंश राय बच्चन की झलक देखने को मिल रही है। वहीं कुछ लोग उनके माता-पिता की सराहना कर रहे हैं। इससे पहले भी आराध्या बच्चन की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुई हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।

