शाहरुख खान और सलमान खान फिर करेंगे साथ काम, आमिर खान लाए दोनों को एक साथ!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 09:37 PM IST

Salman Khan and Shah Rukh Khan: सलमान खान और शाहरुख खान एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि यशराज फिल्म्स की एक नई फिल्म में ये दोनों स्टार नजर आएंगे, जिसे एआर मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे....

शाहरुख खान और सलमान खान फिर करेंगे साथ काम, आमिर खान लाए दोनों को एक साथ!

Salman Khan and Shah Rukh Khan film?: सलमान खान और शाहरुख खान एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दोनों पहले ही एक-दूसरे की 'पठान' और 'टाइगर 3' में कैमियो करने वाले हैं। अब खबर है कि यशराज फिल्म्स की एक नई फिल्म में ये दोनों स्टार नजर आएंगे, जिसे एआर मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि इस फिल्म में सलमान और शाहरुख को एक साथ लाने में आमिर खान ने अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी शुरुआती तौर पर बात हो रही है। एआर मुरुगदास की हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ मीटिंग हुई है। दोनों स्टार्स को स्क्रिप्ट का आइडिया दिया गया जो उन्हें पसंद आया है। हालांकि, अभी डिटेल स्क्रिप्ट पर चर्चा बाद में की जाएगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आमिर खान भी मीटिंग के दौरान मौजूद थे। दरअसल, एआर मुरुगदास ने दो सुपरस्टार्स को एक साथ लाने की सोच के साथ आमिर खान से संपर्क किया था। आमिर खान ने इसे तुरंत सेट कर दिया।

End of Article