Aamir Khan Quits Social Media:आमिर खान ने कहा सोशल मीडिया को हमेशा के लिए अलविदा, लिखा- ये मेरा आखिर पोस्ट है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2021, 06:10 PM IST

Aamir Khan Goodbye to social media: आमिर खान ने अपने जन्‍मदिन के एक दिन बाद ये ऐलान किया है कि अब वो ट्व‍िटर और इंस्‍टाग्राम जैसी सोशल मीडिया से टाटा कर रहे हैं। जानें आखिर क्यों?

Aamir Khan Quits Social Media:आमिर खान ने कहा सोशल मीडिया को हमेशा के लिए अलविदा, लिखा- ये मेरा आखिर पोस्ट है

बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान ने अपने एक अहम फैसले से फैन्स को हैरान कर दिया है। आमिर खान ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया को अलव‍िदा कह द‍िया है। आमिर खान ने अपने जन्‍मदिन की बधाइयों का शुक्रिया अदा करते हुए ये ऐलान किया है कि अब वो ट्व‍िटर और इंस्‍टाग्राम जैसी सोशल मीडिया से टाटा कर रहे हैं। हालांकि आमिर खान ने अपने इस पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपने फैंस से वैसे ही कम्‍युन‍िकेट करेंगे जैसे पहले क‍िया करते थे।

दरअसल आमिर खान ने ये फैसला अपना काम पर पूरी तरह फोकस करने के ल‍िए ल‍िया है। जैसा कि आमिर खान इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में बिजी हैं। फिल्म की रिलीज तक उन्होंने अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था। ताकि उनका काम प्रभावित न हो। अब इसी कड़ी में आमिर खान ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का निर्णय लिया है। 

आमिर खान ने अपने नए पोस्ट में लिखा, 'मेरे जन्‍मदिन पर इतना सारा प्‍यार देने के लिए आपका द‍िल से शुक्रिया। मेरा द‍िल भर आया। दूसरी खबर ये है क‍ि ये मेरा सोशल मीडिया पर ये आखिरी पोस्‍ट होगा। हालांकि मैं वैसे भी ज्‍यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला ल‍िया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे। एकेपी (आमिर खान प्रोडक्‍शन) ने अपना ऑफिशल हैंडल बनाया है, तो भविष्‍य में मेरी फिल्‍मों से जुड़ी अपडेट आपको उसी पर मिलेगी। ढेर सारा प्‍यार।'

आपको बता दें, साल 2018 में आमिर ने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की थी जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर को हाल ही में हर फन मौला म्यूजिक वीडियो में एली अवराम के साथ देखा गया है। इसके अलावा, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के पोस्ट प्रोडक्शंस के साथ व्यस्त हैं। इसमें आमिर के साथ करीना कपूर खान भी हैं। 

End of Article