सारी डायटिंग छोड़कर आमिर खान ने लिया गोल गप्पों का मजा, लाल सिंह चड्ढा का ऐसे कर रहे प्रमोशन!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 08:12 AM IST

Aamir Khan Enjoy Pani Puri During Laal Singh Chaddha Trailer Preview: आमिर खान क्रिकेट इवेंट्स में अपनी फिल्म का खूब प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेटर इरफान पठान और हरभजन सिंह के साथ एक वीडियो पोस्ट किया हैं...

सारी डायटिंग छोड़कर आमिर खान ने लिया गोल गप्पों का मजा, लाल सिंह चड्ढा का ऐसे कर रहे प्रमोशन!

Aamir Khan Eat Pani Puri Watch video: आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर आईपीएल फिनाले(29 मई को) में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी बीच आमिर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो पानी पुरी की मजा लेते दिख रहे हैं। दरअसल शनिवार को आमिर खान और करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर मुंबई में मीडियाकर्मियों को दिखाया गया। यहीं पर आमिर खान, पत्रकारों से बातचीत के बीच गोल गप्पे का लुत्फ उठाते दिखे। 

आमिर खान का सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है जहां वह मुंबई के जुहू में गोल गप्पे का लुत्फ उठाते नजर आए। लाल सिंह चड्ढा ट्रेलर इवेंट में आमिर को गोल गप्पे का लुत्फ उठाते फैंस जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में अलग अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ इसे प्रमोशन का तरीका बता रहे हैं तो कई इस पर फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

लाल सिंह चड्ढा फिल्म के ट्रेलर प्रिव्यू कार्यक्रम में आमिर खान ने एक सफेद टी-शर्ट और उसके ऊपर गुलाबी शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने इसे ब्राउन रंग के जूते और अपने चश्मे के साथ पेयर किया था।

आमिर खान क्रिकेट इवेंट्स में अपनी फिल्म का खूब प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने क्रिकेटर इरफान पठान और हरभजन सिंह के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें आमिर उन्हें ट्रेलर दिखाने ही वाले थे, तभी करीना कपूर का फोन आ जाता है। आमिर खान प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम पेज द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'करीना कपूर #आमिर खान के बचाव में आती हैं! अब केवल 29 मई टी-20 फाइनल में ही ट्रेलर दिखाया जाएगा।'

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, टॉम हंक की फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। लाल सिंह चड्ढा का निर्माण आमिर खान, किरण राव ने मिलकर किया है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान अपनी 3 इडियट्स की को-स्टार करीना कपूर और मोना सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इसमें नागा चैतन्य भी होंगे। इस फिल्म से तेलुगु स्टार बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

End of Article