Arjun Rampal on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की एक्शन फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। हर तरफ फिल्म धुरंधर 2 की खूब तारीफ की जा रही है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक हर कोई फिल्म पर प्यार लूटा रहा है। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इन सब के बाद अब फिल्म में मेजर इकबाल का रोल निभाने वाले अर्जुन रामपाल की एक पोस्ट सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
अर्जुन रामपाल ने शेयर की पोस्ट
एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अर्जुन रामपाल की नई पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अर्जुन रामपाल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन रामपाल ने अपनी अलग-अलग फिल्मों की यादें शेयर की हैं। इस वीडियो में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह का भी एक शॉट है। इस वीडियो के साथ अर्जुन रामपाल ने धांसू कैप्शन लिखा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है है। अर्जुन रामपाल ने ने लिखा कि 'बचपन में काउबॉय बनकर खेलने से लेकर अपनी पहली फिल्म मोक्षा और अब धुरंधर तक, मैं इस सफर में शामिल हर व्यक्ति के साथ होने के लिए धन्यभागी हूं। मेरे प्यारे फैन फैमिली का शुक्रिया कि इस सफर में आप मेरे साथ रहे। इस शानदार धुरंधर फैमिली को धन्यवाद।' अर्जुन रामपाल की ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। अर्जुन रामपाल की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
अर्जुन रामपाल ने की रणवीर सिंह की तारीफ
अर्जुन रामपाल ने अपनी इस वायरल हो रही पोस्ट में एक्टर रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की। अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को बब्बर शेर बताया। अर्जुन रामपाल की इस बात ने रणवीर सिंह के फैंस का दिल खुश कर दिया है। रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल कई और लोगों की भी तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

Image Source: Arjun Rampal Instagram
'धुरंधर 2' ने मचाया धमाल
एक्टर अर्जुन रामपाल की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म धुरंधर 2 अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। अर्जुन रामपाल की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
