Arjun Kapoor Share Post on Anshula Kapoor's Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने 6 जुलाई यानी सोमवार को मुंबई में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) संग सात फेरे लिए। अंशुला कपूर ने ताज लैंड्स एंड में फैमिली और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों से रोहन ठक्कर के साथ शादी की। अंशुला कपूर की शादी के बाद बहन के साथ कई पिक्स शेयर कर अर्जुन कपूर ने एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला की शिल्पा शिंदे ने उड़ाई खिल्ली, बोलीं 'गौरव की वजह से ये...')
अर्जुन कपूर ने बहन के लिए शेयर किया पोस्ट
अंशुला कपूर संग कई पिक्स शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया, 'मेरे लिए तू हमेशा मेरी ही रहेगी लेकिन अब मुझे तुझे जाने देना होगा…आज तू रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही है। मेरा दिल, दिमाग और आत्मा खुश है तुझे मुस्कुराते देखकर। मैंने तुझे छोटी से बड़ी होते देखा है। तू आज शानदार लग रही है, जो हर कदम पर हमारी मॉम को दिखाती है। कभी चिंता मत करना, वो ऊपर से तुझे हर वक्त देख रही हैं और आशीर्वाद दे रही हैं…मैं हमेशा यहीं हूं, हमेशा तेरे साथ हूं, और हमेशा ये ध्यान रखूंगा कि तेरी मुस्कान कभी न जाए। लव यू, तेरा अर्जुन भैया।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Box office Day 4: धड़ाम से गिरी आलिया-शरवरी स्टारर की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन)
अंशुला कपूर ने शादी के लिए खूबसूरत पीच और कोरल कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली लहंगा पहना। उन्होंने सुनहरी-बेज रंग का चमकदार दुपट्टा और पॉल्की ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। रोहन ने उनके साथ मैचिंग चैंपेन-गोल्ड कलर की शेरवानी कैरी की। उन्होंने सिल्क का टर्बन भी बांधा, जिसमें हरे रंग का ब्रोच लगा था। अंशुला और रोहन की शादी की पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैन्स लगातार इस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।
