बॉलीवुड

Malaika Arora ने शेयर की Arjun Kapoor की सेमी-न्यूड पिक तो लोगों ने किया ट्रोल, बॉयफ्रेंड ने ऐसे किया बचाव

Malaika trolled for sharing Arjun's semi-nude pics: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की सेमी-न्यूड पिक शेयर की थी, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। गर्लफ्रेंड मलाइका की लगातार हो रही ट्रोलिंग को देखने के बाद अर्जुन कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए उनका बचाव किया है।

Image

Malaika Arora Arjun Rampal

Malaika trolled for sharing Arjun's semi-nude pics: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इंडस्ट्री की सबसे कूलेस्ट गर्लफ्रेंड्स में से एक हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) उनसे उम्र में काफी छोटे हैं लेकिन जिस तरह से मलाइका ने इस रिलेशनशिप की गरिमा बढ़ाई है, उसके लिए हर कोई उन्हें सलाम करता है। हलाांकि कई बार मलाइका अरोड़ा ओवरएक्साइटेड हो जाती हैं और कुछ गलती कर बैठती हैं। बीते दिन उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और अर्जुन कपूर की सेमी-न्यूड पिक शेयर कर दी। इस तस्वीर की वजह से लोग मलाइका अरोड़ा को लगातार ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। (इसे भी पढ़ें- Malaika Arora ने अपने अजीबो-गरीब चलने के अंदाज पर दी सफाई, ट्रोलर्स की हुई बोलती बंद)

मलाइका अरोड़ा के बचाव में उतरे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने इश्कजादे एक्टर की सेमीन्यूड तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अर्जुन कपूर ने जब देखा कि लोग मलाइका अरोड़ा को ट्रोल करना नहीं रोक रहे हैं तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल्स को जवाब देने का फैसला किया। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैं अटेंशन की जगह शांति चूज करता हूं और चुपचाप खिलना चाहता हूं।'

Malaika -Arjun

Malaika -Arjun

अर्जुन कपूर ने ये पोस्ट इसलिए किया है क्योंकि लोगों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लड़खड़ाते करियर को बचाने के लिए ये पोस्ट किया है ताकि लड़कियों में उनकी फैन फॉलोइंग बढ़े। अर्जुन कपूर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं, जिस कारण लोग अर्जुन कपूर पर यह आरोप लगा रहे हैं। अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मलाइका का बचाव किया है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article