AR Rahman Sends Legal Notice:भारतीय ऑस्कर विनिंग संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) ने अपनी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) के साथ तलाक (AR Rahman and Saira Banu Divorce) की घोषणा कर दी है। शादी के 29 साल बाद तलाक लेकर दोनों अलग हो गए हैं। एआर रहमान और सायरा बानो ने 19 नवंबर को अपने तलाक की अनाउंसमेंट के साथ ही यह बता दिया था कि फैंस को इस समय उनकी प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए। इस बीच दोनों के तलाक के तुरंत बाद एआर रहमान की बेसिस्ट मोहिनी का भी तलाक हो गया है। जिसके बाद इसे सीधे तौर पर एक साथ जोड़ा जा रहा है। अब इन अफवाहों के खिलाफ एआर रहमान की लीगल टीम ने सीधे तौर पर एक्शन ले लिया है, यहां इनपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'
एआर रहमान अपनी पत्नी से अलग होने की घोषणा के कुछ दिनों बाद एआर रहमान ने शनिवार को उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाने वाली अपमानजनक और आपत्तिजनक बातें फैलाने वालों को संबोधित करते हुए एक लीगल नोटिस जारी किया।
रहमान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एआरआर की लीगल टीम के सभी निंदा करने वालों को नोटिस भेजा है' एक नोटिस शेयर करते हुए एआर रहमान ने सभी को ऐसी पोस्ट हटाने के लिए 24 घंटे की विंडो दी है, जिसमें कहा गया है कि जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें लीगल एक्शन का सामना करना पड़ेगा। नोटिस में कहा गया है, 'मेरे मुवक्किल नफरत फैलाने वालों और अपमानजनक सामग्री शेयर करने वालों को अगले एक घंटे और अधिकतम 24 घंटे का समय दे रहे हैं इसके भीतर आपत्तिजनक सामग्री को हटाना होगा।'
