फिल्म सिकंदर के खराब प्रदर्शन के बाद हर किसी को सलमान खान की नई फिल्म के अनाउंसमेंट का इंतजार है। अगर खबरों की मानें तो सलमान खान ने डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के साथ वॉर फिल्म में काम करने का मन बनाया है, जो गलवान घाटी जंग पर आधारित होगी। इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन डायरेक्टर अपूर्वा लखिया ने कुछ तस्वीरें शेयर करके इस ओर इशारा किया है कि वो जल्द ही भाईजान के फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं।
असल में अपूर्वा लखिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो लेह में नजर आ रहे हैं। अपूर्वा लखिया के साथ उनकी प्रोडक्शन टीम भी मौजूद है। इन तस्वीरों को देखने के बाद माना जा रहा है कि अपूर्वा लखिया ने अपनी नई फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं और लोकेशन हंटिग के लिए लेह पहुंच गए हैं। जैसे ही वो फिल्म के लिए लोकेशन्स फाइनल कर लेंगे, वैसे ही वो भाईजान के साथ अपनी नई फिल्म अनाउंस कर देंगे। आप अपूर्वा लखिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरें नीचे देख सकते हैं:
फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'अपूर्वा लखिया और सलमान खान जल्द ही अपनी वॉर फिल्म शुरू करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग लेह लद्दाख के साथ-साथ मुंबई में भी की जाएगी। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। यह भाईजान के करियर की पहली मूवी है, जिसमें वो आर्मी ऑफिसर के रूप में दिखेंगे। फिल्म में सलमान खान के साथ 3 नए कलाकार भी दिखाई देंगे, जिनका चुनाव हो रहा है।' बताते चलें कि सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर पायी हैं, जिस कारण हर किसी को अपूर्वा लखिया से काफी उम्मीदें हैं। अगर अपूर्वा लखिया भाईजान की बॉक्स ऑफिस पर वापसी करा देते हैं तो फैंस उन्हें सिर आंखों पर बैठा लेंगे।
