AP Dhillon Shocking Claim: दुनिया भर में अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना चुके एपी ढिल्लों आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। देश से लेकर विदेश एपी ने अपने गानों से कई रिकार्ड तोड़ डाले। ब्राउन मुंडे, थोड़ी सी दारू ऐसे तमाम गाने एपी ने फैंस को दिए ताकि वो इसमें मगन हो जाएं। अब हाल ही में एपी ने बताया कि आखिर क्यूं उन्होंने बॉलीवुड में काम करने से मना कर दिया। हर कोई पंजाबी इंडस्ट्री सिंगर बॉलीवुड में अपने गानों से धाक जमा रहा है लेकिन एपी ने ऐसे ऑफर रिजेक्ट क्यूं किये जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
एसएमटीवी यूट्यूब चैनल से खास बातचीत करते हुए एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने खुलासा करते हुए बताया कि मैं आपको बताता हूँ कि मैंने अब तक कोई बॉलीवुड गाना क्यों नहीं किया, ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे अपने लोगों की परवाह है। ये बॉलीवुड की बात नहीं है, मेरी कम्युनिटी के लिए एक मिसाल कायम करने की बात है। मैंने उनसे कहा कि मुझे गाना करने में खुशी होगी, लेकिन पहले उन्हें अपने बिजनेस करने का तरीका बदलें। जैसे कि जब कोई पंजाबी सिंगर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना देता है, तो निर्माता का सब कुछ ट्रैक, रीमिक्स के राइट होते है। वो लोग अपने फायदे के लिए गाने और आर्टिस्ट का शोषण करते हैं। मैंने मना कर दिया। कुछ बड़े कलाकार अपनी मूवी में मेरा गाना चाहते थे। मैंने गाना बनाया बल्कि हमने सीन की प्लानिंग कर ली थी लेकिन वो इसके राइट्स अपने पास रखना चाहते थे। ये सही नहीं है जिसके चलते मैंने उनसे कहा कि वो ये चीज बदले वरना काम नहीं कर सकता।
एपी ढिल्लों आगे कहते हैं, 'अगर मैं ऐसा करूँगा, तो जूनियर कलाकारों को भी ऐसा करना पड़ेगा। और मैं नहीं चाहता कि उन्हें ऐसा करना पड़े। मैं ये नहीं चाहूँगा कि कोई यंग आर्टिस्ट अपने हिट गाने बेचकर पैसा कमाने का जरिया खो दें। मैं नहीं चाहता कि उनका शोषण हो। मैं मेकर्स और कलाकारों को एक साथ बढ़ता हुआ देखना चाहता हूं नया कि फायदा उठाना।' एपी ढिल्लों के इस खुलासे कई लोगों के पैरों तले जमीन खिकस गई है।
