बॉलीवुड

Anushka Sharma ढीले-ढाले आउटफिट से भी नहीं छुपा पाईं बेबी बंप, फैंस बोले- जल्द खुशखबरी मिलेगी

Anushka Sharma Baby Bump Shown In Latest Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी के कारण चर्चा में हैं। खबर है कि वह दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। वहीं हाल ही में वायरल हुए वीडियो को देख फैंस का शक भी यकीन में बदल गया है।

Image

अनुष्का शर्मा के वायरल वीडियो में फैंस को दिखा बेबी बंप

Anushka Sharma Baby Bump Shown In Latest Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अनुष्का शर्मा हर बार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस का शक यकीन में बदल गया है।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का यह वायरल वीडियो भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच से जुड़ा हुआ है, जहां एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची थीं। अनुष्का शर्मा मैच में ढीले-ढाले आउटफिट में पहुंचीं। मैच खत्म होने के बाद एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली का हाथ पकड़कर वहां से निकलती नजर आईं। लेकिन इस वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप फैंस को नजर आया। इस चीज से फैंस को यकीन हो गया कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस मामले पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2021 में बेटी वामिका के माता-पिता बने थे। एक्ट्रेस ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। आज तक कपल अपनी बेटी को मीडिया की नजर से बचाकर रखते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से जुड़े सूत्रों ने भी बताया था कि दोनों दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कुछ दिनों पहले कपल को क्लीनिक के बाहर भी स्पॉट किया गया था, जहां उन्होंने पैपराजियों को फोटो लेने से मना कर दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article