बॉलीवुड

अनुराग कश्यप सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाना चाहते थे निशांची, धर्मा प्रोडक्शन की वजह से मामला हुआ गड़बड़

Nishaanchi First Offered to Sushant Singh Rajput: अनुराग कश्यप की अपकमिंग मूवी निशांची का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, खुद अनुराग कश्यप ने खुलासा किया है कि फिल्म 2016 में बनाई जा रही थी जो बाद में ठंडे बस्ते में चली गई।

Image

Image Source: Anurag Kashyap Instagram/ Sushant Singh Rajput

Nishaanchi First Offered to Sushant Singh Rajput: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) जल्द ही अपनी फिल्म निशांची( Nischaanchi) लेकर आ रहे हैं। फिल्म का मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस देसी स्टोरी में अनुराग कश्यप ने अपने निर्देशन का तड़का लगाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्माता ने बताया कि ये फिल्म 2016 में सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी। फिल्म के लिए उनके मन में सुशांत सिंह राजपूत का ख्याल था। हालांकि बाद में ऐसा कुछ हुआ की सुशांत फिल्म साइन नहीं कर पाए। आइए बताते हैं अनुराग कश्यप ने इस बारे में और क्या कहा।

सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी निशांची

गलाटा प्लस के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने अपकमिंग मूवी "निशांची" का जिक्र किया। उन्होंने बताया," इस फिल्म को बनाने का विचार 2016 में आया था, तब मैंने ये फिल्म दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत( Lt Sushant Singh Rajput) को ऑफर की थी। हालांकि उस समय सुशांत सिंह राजपूत के पास धर्मा प्रोडक्शन की दो फिल्में थी 'ड्राइव और दिल बेचारा', इन दोनों फिल्मों को डेट्स देने के चक्कर में उन्होंने मेरी फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई"।

अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap) ने आगे बताया कि निशांची की कहानी और भी कई स्टार्स को पसंद आई थी। लेकिन , मुझे इसके लिए कोई फिट नजर नहीं आया बाद में ये फिल्म विनीत कुमार सिंह को चली गई। बताते चले कि फिल्म निशांची की कहानी दो भाइयों की जिंदगी पर बनी है जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने इसे गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी वाइब वाली मूवी बताया था। फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article