बॉलीवुड

"मुझे अंदाजा भी नहीं..." Epstein files मसले पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी

Anurag on Epstein files: इन दिनों पूरी दुनिया में एपस्टीन फाइल्स को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, जिसमें दुनियाभर के बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले भारतीय डायरेक्टर अनुराग कश्यप का नाम भी इस फाइल में सामने आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। अनुराग कश्यप ने आखिरकार इस मसले पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Image Source: Social Media

Anurag on Epstein files: भारतीय डायरेक्टर अनुराग कश्यप बीते कुछ दिनों से परेशानी में हैं। ये तो हम सब जानते ही हैं कि इन दिनों एपस्टीन फाइल्स को लेकर लोगों के बीच में काफी चर्चाएं हो रही हैं क्योंकि इसमें हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इन्हीं खुलासों में अनुराग कश्यप का नाम भी फंस गया है, जिन्हें एपस्टीन फाइल्स में "बॉलीवुड गाय" कहा गया है। जब से ये रिपोर्ट सामने आई है, हर कोई अनुराग कश्यप का जवाब चाह रहा है कि वो अमेरिका के बदनाम गैंग के साथ कैसे जुड़े हुए थे? डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने आखिरकार इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि उन्हें खुद नहीं मालूम है कि उनका नाम इस मामले से कैसे जुड़ रहा है? (इसे भी पढ़ें: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई मृणाल ठाकुर!! वीडियो में दिखा बेबी बंप)

अनुराग कश्यप ने एपस्टीन फाइल्स मामले पर तोड़ी चुप्पी

डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर एपस्टीन फाइल्स में ये खुलासा हुआ है कि वो 2017 में होने वाले एक इवेंट के लिए बीजिंग में इन्वाइटेड थे। अनुराग कश्यप ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया है, "मुझे इस बारे में कोई आइडिया ही नहीं है। मुझे एक महीने में कई जगह से न्योते आते हैं। मुझे महीने भर में 15 जगहों के लिए तो न्योता आता ही है। मैं मुश्किल से किसी को जवाब देता हूं। जहां तक बात रही बीजिंग की तो वहां तो मैं जिंदगी में कभी नहीं गया हूं।" (इसे भी पढ़ें: 'उनके पास बंदूक थी...' गोविंदा पर हुआ था जानलेवा हमला!! एक्टर के मैनेजर ने बताई दास्तान)

अनुराग कश्यप ने आगे बात करते हुए कहा है कि उनका नाम उनकी फिल्मों से ज्यादा फेमस है। उनका नाम जिस मेल से जोड़ा जा रहा है वो एक रैंडम मेल था, जिससे उनका कोई नाता नहीं है। अनुराग ने ये भी कहा है कि उन फाइल्स में ऐसा कहीं भी नहीं लिखा है कि वो कभी किसी इवेंट में गए हैं।

ऐसा नहीं है कि एपस्टीन फाइल्स से केवल अनुराग कश्यप का ही नाम जुड़ा है। उनके अलावा भी कई बॉलीवुड हस्तियां हैं, जिनका नाम इन फाइल्स में सामने आया है। मीरा नायर और नंदिता दास उनमें से मुख्य हैं, जिन्हें लोग चेहरे से पहचानते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article