Mrunal Thakur Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। उनका नाम लगातार साउथ एक्टर धनुष के साथ जुड़ रहा है। कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया गया है कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में दोनों ने अभी तक खुलकर बात नहीं की है। इस बीच मृणाल ठाकुर का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं मृणाल ठाकुर?
जूम ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं। वीडियो में मृणाल ठाकुर बेबी बंप में नजर आ रही हैं। उनके साथ वरुण धवन भी मौजूद है। पहली बार में तो लोग दंग रह गए लेकिन बाद में पता चला कि ये फेक बेबी बंप है। कई लोग तो मृणाल को सच में प्रेग्नेंट समझ बैठे। मृणाल का 'प्रेग्नेंट' अवतार देख फैंस में फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साह बढ़ गया है। बता दें कि मृणाल और वरुण जल्द ही 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आने वाले हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
वीडियो में मृणाल पिंक मिडी ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं, जिसके साथ उन्होंने बेबी ब्लू जैकेट और सफेद स्नीकर्स पहने हैं। वहीं वरुण धवन ब्लू जींस और ब्लैक शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे कार की तरफ जाते दिखे।डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। साथ में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
वरुण धवन ने उड़ाया गर्दा
हाल ही में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई है। इस मूवी में वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं। फिल्म ने वरुण ने काफी अच्छा काम किया है। वरुण और सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 396.03 करोड़ रुपये कमाए हैं
