बॉलीवुड

Epstein files में नाम आने पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं 2014 से पहले...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 11, 2026, 07:52 PM IST

Anurag Kashyap on Epstein Files: डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अभी हाल ही एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने जेफरी एपस्टीन की फाइल्स में नाम आने पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं अनुराग कश्यप ने अभी हाल ही में दिए बयान में क्या बोला है...

Image

Image Source: IMDb

Anurag Kashyap on Epstein Files: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अनुराग का नाम जेफरी एपस्टीन की फाइल्स में आया है। ये फाइल्स एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग केस से जुड़ी हैं, जिनमें कई बड़े नामों का जिक्र है। इसी बीच एक पोस्ट में 'बॉलीवुड गाय' लिखा था, जिसे लोग अनुराग से जोड़कर देखने लगे। इस खबर के सामने आने के बाद अनुराग कश्यप ने अब अपनी सफाई दी है। तो चलिए जानते हैं कि अनुराग कश्यप ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस मामले को लेकर क्या कहा है।

अनुराग कश्यप ने कही ये बात

डायरेक्ट अनुराग कश्यप एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एपस्टीन फाइल्स। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अनुराग कश्यप का नाम इस फाइल में आया है, इसके बाद से बी-टाउन में हलचल मच गई थी। अब इसको लेकर अनुराग कश्यप का एक इंटरव्यू सामने आया है। Sit With Hitlist के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें उस ईमेल के बारे में कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि वो कभी बीजिंग नहीं गए। हां, वो चीन गए जरूर थे, लेकिन वो 2014 से बहुत पहले की बात है। उन्होंने इसे रैंडम मेल बताया। अनुराग ने आखिर में कहा, 'मैंने बॉम्बे में रेकी की थी।' आपको बता दें कि एक मेल में अनुराग कश्यप का नाम सामने आया था, जो एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा हुआ था।

फ्लॉप हो रही हैं फिल्में

अनुराग कश्यप इस बयान के साथ-साथ अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों को लेकर भी खबरों में हैं। अनुराग कश्यप की एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। अनुराग कश्यप अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर भी बात करते नजर आते है। अनुराग कश्यप के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article